6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 देशों के बीच चमका भारत, भोपाली ट्विंस के साथ झूम उठी दुनिया

MP News: चीन के युन्नान प्रांत में आयोजित प्रतिष्ठित 20वें इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आया राजधानी भोपाल का ट्विन्स क्लब, जुड़वां प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए दर्शक

3 min read
Google source verification
International Twins Festival China

International Twins Festival China: मध्य प्रदेश के भोपाल ट्विंस क्लब का चला जादू। (photo:patrika)

MP News: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके राजधानी के ट्विन्स क्लब ने चीन में शानदार प्रदर्शन कर चीन के लोगों का दिल जीत लिया। 30 अप्रैल से 4 मई चीन में आयोजित 20वें इंटरनेशन ट्विन्स फेस्टिवल (International Twins Festival) में भोपाल के ट्विंस क्लब ने धूम मचा दी। क्लब के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में बॉलीवुड अभिनेता, मॉडल और डांसर जुड़वां पराग-प्रयास चौधरी तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जुड़वां प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा ने भी इसमें भाग लिया।

22 देशो के बीच इन दोनों जोड़ों ने बॉलीवुड गीतों डांस की ऐसी प्रस्तुति दी कि, वहां उपस्थित 10 हजार से ज्यादा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पूरा चीन भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज क्लब का नाम

वर्ष 2003 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज भोपाल का ट्विन्स क्लब 2014 से लगातार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है।

इस बार 2026 में ''Twins for Peace and Love'' थीम पर आयोजित इस फेस्टिवल में अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, नाइजीरिया, घाना, युगांडा, नेपाल, श्रीलंका और वियतनाम सहित 22 देशों के 200 से अधिक जुड़वां प्रतिभागियों के साथ-साथ चीन के 500 से अधिक जुड़वां लोग शामिल हुए।

इन प्रस्तुतियों ने जीत लिया दिल

फेस्टिवल के दौरान कई आकर्षक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

  1. ग्रैंड सिटी ट्विन्स परेड (Grand City Twins Parade)
  2. ट्विन्स टैलेंट शो (Twins Talent Show)
  3. ब्लैक पेंट फेस्ट (Black Paint Fest
  4. लॉन्ग टेबल डिनर (Long Table Dinner)
  5. बारबेक्यू विलेज टूर (Barbeque Village Tour)
  6. ट्विन्स म्यूजियम टूर (Twins Museum Tour)
  7. आफ्टर पार्टी एवं संबोधन (After Party & Bhashan)

भारतीय संस्कृति की झलक देश खिले चेहरे

ग्रैंड ट्विन्स परेड में भारतीय टीम ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर अपनी रंगीन सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने सभी देशों के प्रतिभागियों को प्रभावित किया।

इस अवसर पर अभिषेक खरे ने आयोजकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर विभिन्न देशों के प्रतिभागियों से संवाद किया और भारतीय संस्कृति के साथ-साथ ट्विन्स क्लब एवं ट्विन्स इंडिया की गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रतियोगिताओं में भारतीय प्रतिभा का जलवा

इंटरनेशनल ट्विन्स डांस प्रतियोगिता में पराग-प्रयास चौधरी और प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा ने बॉलीवुड गीतों की मेडली
जय जय शिवशंकर, मेक सम नॉइज फॉर देसी बॉयज, दीवाना है देखो पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

प्रतिभागियों ने शेयर किया एक्सपीरियंस

चीन में 20वें वर्ल्ड ट्विंस फेस्टिवल में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने पहुंचे भोपाल के पराग-प्रयास चौधरी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि, लंबे समय बाद यहां आकर ऐसा लगा जैसे हम अपने वैश्विक ट्विन्स परिवार से फिर से मिल पाए हैं।

इधर प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा का कहना है कि वे यहां आकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फेस्टिवल इतने भव्य स्तर पर आयोजित होता है और पूरी दुनिया से जुड़वां लोग इसमें भाग लेने आते हैं।

वहीं क्लब के हेड अभिषेक खरे के मुताबिक भारतीय ट्विन्स पिछले 10 वर्षों से इस फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति और लोगों के साथ भारत के प्रति सकारात्मक संबंध विकसित हुए हैं। यह आयोजन सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

अब आगे क्या

अभिषेक का कहना है कि ट्विन्स क्लब, भोपाल और ट्विन्स इंडिया भविष्य में भारत में भी एक भव्य ट्विन्स फेस्टिवल आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। आने वाले समय में और अधिक भारतीय जुड़वां के इस वैश्विक मंच पर भाग लेने की उम्मीद है।