भोपाल

सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-‘भाजपा के किसी स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताएं’

सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-'भाजपा के किसी स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताएं'

2 min read
सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-'भाजपा के किसी स्वतंत्रता सेनानी नाम बताएं'

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत के प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, मोदी और भाजपा कांग्रेस और जनता को राष्ट्रवाद नहीं सिखाए। नाथ ने पीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि, क्या भाजपा के पास कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है? कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। भाजपा में भी देश के लिए बलिदान देने वाला कोई हो तो पीएम बताएं।

कमलनाथ के आरोप

सीएम कमलनाथ एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्ची पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा देश में एक बार फिर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे 2014 से पहले बनाया गया था। मानो देश तब तक असुरक्षित था और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सुरक्षित हो गया। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना उनके कारण है। उन्होंने कहा कि, पंडित नेहरू ने देश की रक्षा के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, नेशनल डिफेंस अकादमी सैनिक स्कूल जैसी संस्थाए बनाई। आर्मी को मजबूती दिलाने के लिए कई संभव प्रयास किये। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर इस तरह के माहौल को राष्ट्रवाद से जोड़ने को जनता को गुमराह करने के समान बताया।

कमलनाथ ने दिलाई 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद

सीएम कमलनाथ ने कहा कि, ऐसा माहौल बनाना कि 2014 के पहले देश असुरक्षित था और अब प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में सुरक्षित हो गया, ये देश को गुमराह करने के समान है। कमलनाथ में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि, कैसे जांबाज़ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जवानों को कैद कर युद्ध बंदी बनाया था। उन्होंने कहा कि, पूरे देश को भारतीय सेना और हमारे जवानों पर गर्व है।

70 दिनों का हिसाब देगी कमलनाथ सरकार

अपने 70 दिनो के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कमलनाथ ने कहा कि, मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार बने हुए सिर्फ 70 दिन ही हुए हैं। हमारी सरकार जल्द ही अपने कार्यकाल का हिसाब देने जा रही है। लेकिन, प्रदेश की पूर्व बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल के 15 साल और मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 5 सालों का हिसाब कब देगी ये किसी को नहीं पता। हमारी सरकार वचन निभाने वाली सरकार है। घोषणाओं और विज्ञापनों की सरकार नहीं है। पार्टी द्वारा जनता को जो वचन दिया उसे सरकार ने पहली प्राथमिकता देते हुए पूरा करने में जी जान से जुटे और अपने कार्यकाल के हर दिन का हिसाब देने को तैयार हैं, लेकिन मोदी और शिवराज जनता के समक्ष कब हिसाब रखेंगे किसी को नहीं पता।'

Updated on:
07 Mar 2019 01:20 pm
Published on:
07 Mar 2019 12:54 pm
Also Read
View All