MP News: किसान आभार सम्मेलन में कांग्रेस पर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले मध्यप्रदेश 1956 में बना, तब से अपने शासनकाल में किसानों के हित में कुछ नहीं कर पाई, बोलते-बोलते ये क्या कह गए सीएम मोहन यादव...
CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश के हजारों किसान शनिवार को सीएम हाउस पहुंचे... मौका था किसान आभार सम्मेलन का। सीएम मोहन यादव ने मंच से ही किसान मोर्चा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और एमपी की भाजपा सरकार में किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया। वहीं बिजली, पानी की व्यवस्था, सिंचाई रकबा, फसलों पर मिलने वाली एमएसपी को लेकर कांग्रेस पर जमकर लताड़ा। यहां तक कि कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने उसे 'नालायक कांग्रेस' तक कह दिया। हालांकि बाद में बात संभालते हुए उन्होंने कहा कि क्या करें मुंह से निकल जाता है... कांग्रेस के कर्म ही ऐसे हैं।
इस दौरान प्रदेशके मुखिया मोहन यादव ने भाजपा सरकार (BJP) में अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके राजनेताओं का नाम लेकर किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान को याद करते हुए कहा कि ये प्रदेश के वो मुख्यमंत्री हैं, जो प्रदेश के किसानों को तरक्की की ओर ले गए।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के लिए 55 साल में जो नहीं किया वो हमारी भाजपा सरकार ने किया। 20 साल में किसानों का रकबा बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया। वहीं अब 5 साल में इस सिंचाई रकबे को 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा। ये किसानों के लिए भाजपा का संकल्प है।
टमाटर प्याज ज्यादा हो जाते हैं, फसल के दाम गिर जाते हैं, अब हम हर जगह फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे, हर फसल सरकार खरीदेगी, किसी किसान को नुकसान नहीं होगा। प्रदेश भर में स्थापित किया जाएगा। सीहोर, ब्यावरा, शाजापुर के किसानों से भी बात करनी है।