भोपाल

सबसे ज्यादा समय सरकार चलाने वाले नेता बने पीएम मोदी, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

PM Narendra Modi- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की

2 min read
Mar 23, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की- File Pic

PM Narendra Modi- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने पहले गुजरात के सीएम और इसके बाद भारत के पीएम के कार्यकाल के रूप में यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में सर्वाधिक समय तक सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भारत के नागरिक निरंतर स्नेह, विश्वास और समर्थन की भावना को अभिव्यक्त कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के ध्येय के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम नरेेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन सीएम और पीएम रहने का रेकॉर्ड बनाया है। इनमें से 4613 दिन वे गुजरात के
सीएम रहे। बाद में नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने। प्रधानमंत्री पद पर उनका कार्यकाल 4318 दिनों का हो चुका है।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के शासन करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ा है। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 8931 दिन दर्शाते हैं कि उन्होंने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अपनी भूमिका को यादगार बनाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर हर क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने मां भगवती से प्रधानमंत्री मोदी को ऊर्जावान बनाए रखने की कामना की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि संपूर्ण विश्व में भारत की साख बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर बना रहेगा।

यूं तय किया सियासी सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के दायित्व की वर्षवार अवधि की चर्चा करें तो वे वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2002 में गुजरात विधानसभा के निर्वाचन के बाद वे दूसरी बार सीएम बने जबकि वर्ष 2007 में तीसरी बार और वर्ष 2012 में चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2019 में पहले से भी बड़े जनादेश के साथ उनकी वापसी हुई और वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचा।

Also Read
View All

अगली खबर