भोपाल

एमपी की बेटी ने नेशनल चैंपियनशिप जीती, ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1, उपलब्धि पर गदगद हुए सीएम

Aradhya- उज्जैन की आराध्या पोरवाल के नेशनल चैंपियनशिप जीतने पर गदगद हुए सीएम मोहन यादव

2 min read
Nov 12, 2025
CM Mohan Yadav elated after Aaradhya Porwal won the National Championship

Aradhya- मध्यप्रदेश की एक बेटी ने फिर कमाल दिखाया है। उज्जैन की आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने पिछले माह चैन्नई में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आराध्या ने उज्जैन के साथ ही प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी आराध्या को शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खास बात यह है कि आराध्या पोरवाल अभी ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 हैं। वे अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकीं हैं।

जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता 25 से 31 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित की गई थी। आराध्या पोरवाल ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने गर्ल्स अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता। आराध्या ने इस प्रतियोगिता में अद्वितीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें

एमपी के 8 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 972 बसें, केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय की मिली मंजूरी

आराध्या पोरवाल की इस जीत पर प्रदेशभर में खुशियां मनाई गईं। उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल दिल्ली में पदस्थ पुलिस के उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी हैं। इस सफलता के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी उन्हें बधाई दी।

आराध्या पोरवाल अपने छोटे से स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। इनमें एशियन जूनियर चैंपियनशिप का कांस्य पदक भी शामिल है। आराध्या जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। वे वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 में रह चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने आराध्या पोरवाल को बधाई दी

जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या पोरवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटी आराध्या ने उज्जैन के साथ प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उज्जैन सहित प्रदेशवासियों को गर्व है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर- गेहूं-धान नहीं खरीदेगी राज्य सरकार! भारी पड़ रहा आपूर्ति निगम का कर्ज

Published on:
12 Nov 2025 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर