भोपाल

MP में बड़ा निवेश लाने दिल्ली जाएंगे सीएम, PM Modi को देंगे भोपाल आने का न्योता

global outreach summit: मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुरुवार को दिल्ली में टेक्सटाइल समिट में मध्यप्रदेश को निवेश हब बनाने का रोडमैप पेश करेंगे। पीएम मोदी से मुलाकात कर मेट्रो लोकार्पण पर चर्चा संभावित। (bhopal metro)
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2025, 8:54 AM IST
cm mohan yadav global outreach summit bhopal metro meeting with pm modi
cm mohan yadav global outreach summit bhopal metro meeting with pm modi (फोटो सोर्स- CM Mohan Yadav सोशल मीडिया)

global outreach summit:मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में बूम लाने सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुरुवार को दिल्ली में निवेश का न्योता देंगे। वे बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट 2025 (BSL Global Outreach Summit 2025) में सहभागिता करेंगे। वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंडटेबल चर्चा में भाग लेंगे। उ‌द्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी से भी मुलाकात संभव है।

भारत मंडपम में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का दौरा करेंगे। अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें राज्य की औ‌द्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं एवं टेक्सटाइल नीति पर निवेशकों, उद्‌द्यामियों को संबोधित करेंगे। बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का भी वितरण करेंगे।

मेट्रो के लिए मोदी से मुलाकात संभव

सीएम डॉ. यादव की पीएम मोदी (PM Modi) से भी मुलाकात हो सकती है। सीएम ने समय मांगा है। अक्टूबर में भोपाल मेट्रो (bhopal metro) के लोकार्पण का न्योता देंगे। सीएम मध्यप्रदेश के सांसदों से देर शाम मुलाकात करेंगे। प्रदेश से जुड़े राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी रहेंगे। बैठक में राज्य के लिए केंद्र से लिए जाने वाले सहयोग, केंद्रीय परियोजनाओं पर बात होगी। लोकसभा और राज्यसभा केसदस्यों को भोज भी दिया जाएगा।

टेक्सटाइल की इंटरनेशनल ब्रांडिंग

समिट टेक्सटाइल और अपैरल उ‌द्योगों का अहम आयोजन है। मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल मार्केट को इंटरनेशनल मार्केट से कनेक्ट करके काम होगा। यह समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की बदलती जरूरतों के अनुरूप, सप्लाई चेन के प्रमुख हितधारकों को मंच प्रदान करेगी।

Updated on:
31 Jul 2025, 8:54 AM IST
Published on: