13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिडिल क्राइसिस का असर एमपी में LPG संकट, बुकिंग बंद, सरकारी दावा स्टॉक जमा

LPG Crisis: मध्यप्रदेश 8 दिन से नहीं बिका है कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू गैस बुकिंग भी बंद, ऐजेंसियां कह रहीं अमरीका-ईरान युद्ध की वजह गैस का स्टॉक खत्म, इधर सरकार का दावा सटॉक बचा है... जानें हालात

3 min read
Google source verification
LPG Crisis in MP

LPG Crisis in MP(photo:patrika creative)

LPG Crisis in MP: ईरान-अमरीका युद्ध के बीच भोपाल समेत पूरे प्रदेश में घरेलू गैस के संकट का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है, 8 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसियों ने घरेलू सिलेंडरों की भी बुकिंग बंद कर दी। इस बीच कई शहरों में जमाखोरों ने सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू कर दी है।

प्रशासन लगातार कार्रवाई कर जब्त कर रहा सिलेंडर

प्रशासन लगातार कार्रवाई कर सिलेंडर जब्त कर रहा है। खास यह है कि लोग परेशान हैं और गैस एजेंसियां और परेशान कर रही हैं। 90 फीसदी एजेंसी संचालक प्रशासन को बता रहे हैं कि स्टॉक मौजूद है, लेकिन बुकिंग के लिए आ रहे लोगों को स्टॉक खत्म होने की बात कहकर टरका रहे हैं।

कर्मचारी कह रहे युद्ध के कारण गैस नहीं

कर्मचारी उनसे कह रहे हैं, युद्ध के कारण गैस नहीं आ रही। इससे आशंकित लोग ज्यादा से ज्यादा गैस सिलेंडर का स्टॉक जमा करने में जुटे हैं। एजेंसियों पर उनकी कतारें लग रही हैं और कालाबाजारी चांदी काट रहे हैं। एजेंसियों की इस करतूत के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दावा है कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोलडीजल, सीएनजी और पीएनजी का पर्याप्त स्टॉक है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी को सप्लाई दे रहे हैं, आगे भी दी जाएगी।

सीएस ने सुबह पूछा विकल्प, शाम को कार्रवाई के निर्देश

घरेलू गैस को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार सुबह मंत्रालय में विभागों के एसीएस, पीएस व सचिवों व विभागाध्यक्षों से इमरजेंसी प्लान पूछा। बताते हैं, युद्ध जारी रहने की स्थिति में गैस, पेट्रोल, डीजल के संभावित संकट की स्थिति से निपटने का इमरजेंसी प्लान पूछा। कहा, पैनिक खत्म करें। मुख्य सचिव ने शाम को कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गैस, पेट्रोल, डीजल की कालाबाजारी से निपटने के निर्देश दिए। कहा, गोदामों की सुरक्षा बढ़ाएं। जरूरी हो तो गैस वितरण प्रशासन की निगरानी में हो। स्टॉक की कड़ी निगरानी की जाए। जिनके लिए सिलेंडर जरूरी है, उन्हें उपलब्ध कराएं।

इंदौर: अवैध गैस गोदाम पर छापा, 66 गैस सिलेंडर मिले

गैस सिलेंडरों के अवैध न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में अवैध गैस गोदाम पर प्रशासन ने छापेमारी की। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया, हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम से 24 कमर्शियल और 42 घरेलू गैस सिलेंडर समेत 66 सिलेंडर जब्त किए गए।

छतरपुर: बिलहरी के वाटर प्लांट से 13 घरेलू सिलेंडर जब्त

नौगांव और हरपालपुर में प्रशासन ने छापा मारा। नौगांव में 13 सिलेंडर जब्त हुए। एसडीएम जीएस पटेल ने बताया, बिल्लू राजा के वाटर प्लांट से 13 खाली घरेलू गैस सिलेंडर मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

भोपाल में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्टॉक खत्म

एमपी की राजधानी भोपाल में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर 2400 का चूल्हा 2750 रुपए में बेचा जा रहा है। थोक विक्रेता विक्की वगलानी का कहना है, औसतन हमारे काउंटर से रोज 20-25 चूल्हे बिकते थे। अब मांग 200 तक हो गई। कंपनियों का स्टॉक कम हो गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।

सीएस ने सुबह पूछा विकल्प, शाम को कार्रवाई के निर्देश

घरेलू गैस को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार सुबह मंत्रालय में विभागों के एसीएस, पीएस व सचिवों व विभागाध्यक्षों से इमरजेंसी प्लान पूछा। बताते हैं, युद्ध जारी रहने की स्थिति में गैस, पेट्रोल, डीजल के संभावित संकट की स्थिति से निपटने का इमरजेंसी प्लान पूछा। कहा, पैनिक खत्म करें। मुख्य सचिव ने शाम को कलेक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गैस, पेट्रोल, डीजल की कालाबाजारी से निपटने के निर्देश दिए। कहा, गोदामों की सुरक्षा बढ़ाएं। जरूरी हो तो गैस वितरण प्रशासन की निगरानी में हो। स्टॉक की कड़ी निगरानी की जाए। जिनके लिए सिलेंडर जरूरी है, उन्हें उपलब्ध कराएं।

यहां ऐसे हालात

ग्वालियर: गैस एजेंसियों पर भीड़।

राजगढ़: जिले में घरेलू गैस का स्टॉक है, पर कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद। घरेलू गैस के लिए अतिरिक्त राशि लेने की शिकायत भी ब्यावरा एचपी गैस एजेंसी को मिली है। ग्रामीण अंचलों में देशी भट्टियां, तंदूर का उपयोग शुरू कर दिया है।

गुना: सर्वर ठप, उपभोक्ता परेशान। होटल-रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड का कारोबार कमर्शियल सिलेंडर के अभाव में बंद होने की कगार पर।

रायसेन: जिले में दो दिन का स्टॉक बचा। सिलेंडर लेने एजेंसियों पर लग रही कतार।

जबलपुर: व्यावसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी पर एजेंसियों ने अघोषित रोक लगा दी है।

कटनी: बुकिंग पोर्टल बंद, एजेंसियों पर जमा हो रहे उपभोक्ता।

नरसिंहपुर: कई एजेंसी संचालकों ने बुकिंग के लिए लैंडलाइन नंबर ही बंद कर दिया। उपभोक्ताओं की मांग एजेंसी के पास रोज की बुकिंग व मौजूद स्टॉक का ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए। हर एजेंसी व उनके गोदामों पर अफसर नियुक्त कर उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाए। गाइडलाइन के अनुसार जिन्होंने लंबे समय से सिलेंडर नहीं लिया और बुकिंग की है, उन्हें डिलीवरी दी जाए। हर एजेंसी पर शिकायत सुनने के लिए अलग अफसर नियुक्त करें।