13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहना योजना से कट गए कई नाम, आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 1500

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थोड़ी देर में ग्वालियर के दौरे पर होंगे, वे यहां लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक पर 34वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे, वहीं 122 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana 34th installment

Ladli Behna Yojana 34th installment(photo:patrika)

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 मार्च को जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

34वीं किस्त के साथ ही 122 करोड़ रुपए लागत के 54 कार्यों का लोकार्पण भी

इस योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में लगभग 44.83 करोड़ रुपए की राशि पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 122 करोड़ रुपए लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

स्कूल भवन से लेकर सड़क निर्माण तक शुरू होंगे ये काम

प्रमुख कार्यों में कुलैथ में स्कूल भवन निर्माण, सांक नदी पर पुल, श्रमिक विश्रामगृह, अंबेडकर धाम संग्रहालय, सड़क निर्माण सहित अन्य शहरी व ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

हेलिकॉप्टर से घाटीगांव पहुंचने वाले हैं मुख्यमंत्री

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्यु्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह, मोहन सिंह राठौर और दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री देवनारायण मंदिर और शबरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर में घाटीगांव पहुंचेंगे।

योजना की लिस्ट से कट गए इनके नाम

बता दें कि लाडली बहना योजना पोर्टल का सॉफ्टवेयर हर महीने स्वत: ही लिस्ट को अपडेट कर लेता है। इस लिस्ट से वह ऐसी महिलाओं के नाम खुद ब खुद हटा देता है, जो लाडली बहना योजना की पात्रता खो चुकी हों। इनमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जो अपनी उम्र के 60 वर्ष पूरे कर चुकी हैं। ऐसे में हर महन