MP News: दीपावली के बाद फिर प्रशासनिक सर्जरी होगी। इसमें 15 से 20 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व इंदौर जैसे बड़े शहरों को अतिरिक्त एडीएम मिलेंगे...।
MP News: दीपावली के बाद फिर मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी होगी। इसमें 15 से 20 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व इंदौर जैसे बड़े शहरों को अतिरिक्त एडीएम मिलेंगे तो महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी और माध्यमिक शिक्षा मंडल में भी अधिकारियों की तैनाती होगी। वहीं जिन विभागों व जिलों से अतिरिक्त अधिकारियों की मांग रही है, उनमें से कई को पूरा किया जा सकता है।
भोपाल, इंदौर जबलपुर व ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में सरकार ने दो से अधिक एडीएम के पद विए हैं। भोपाल के लिए इनकी संख्या यार है। इनमें से तीन पदों पर प्रकाश नायक, अंकूर मेश्राम और पीसी शाक्य काम कर रहे हैं। एक पद खाली है। इस तरह दूसरे महानगरों में भी एडीएम की कमी है, जो नियुक्त किए जाने हैं।
जनसंपर्क विभाग मुख्यमंत्री के पास है। इस विभाग में लंबे समय से सचिव नहीं है तो आइएएस अंशुल गुप्ता को विदिशा कलेक्टर बनाए जाने के बाद से डीपीआर का पद भी खाली है। पूरी जिम्मेदारी जायुक्त दीपक कुमार सक्सेना संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जनसंपर्क को जल्द ही सचिव और डीपीआर मिल सकता है।
रायसेन जिला पंचायत सीईओ रहीं आइएएस अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी का कलेक्टर बनाने के बाद यहां सीईओ का पद रिक्त है। प्रभार एडीएम मनोज उपाध्याय के पास है इसलिए अगली सूची में रायसेन को सीईओ दिया जाना तय है।