भोपाल

स्पेन के बार्सिलोना में गुएल पार्क, चर्च और विश्वप्रसिद्ध पिकासो संग्रहालय घूमेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

CM In Spain- मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन के प्रवास पर हैं।
2 min read
Jul 19, 2025
CM Mohan Yadav will visit Picasso Museum in Barcelona
CM Mohan Yadav will visit Picasso Museum in Barcelona- image X

CM In Spain- मध्यप्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन के प्रवास पर हैं। स्पेन दौरे के चौथे और अंतिम दिन 19 जुलाई को वे बार्सिलोना की सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहरों का भ्रमण करेंगे। वे यहां के गुएल पार्क, चर्च के साथ ही विश्वप्रसिद्ध पिकासो संग्रहालय भी घूमने जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बार्सिलोना से ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी के साथ 13 जुलाई से प्रारंभ हुए उनके दुबई और स्पेन दौरे का समापन भी हो जाएगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव के स्पेन दौरे के आखिरी दिन की शुरुआत प्रसिद्ध गुएल पार्क के भ्रमण से होगी। इसे आर्किटेक्चर और प्रकृति के मेल के अद्भुत प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

विश्व की सबसे अनूठी निर्माण शैलियों में गिने जानेवाले सागरादा फैमिलिया चर्च का भी मुख्यमंत्री भ्रमण करेंगे। यहां की सृजनात्मकता और सांस्कृतिक ऊर्जा, उस दृष्टि से मेल खाती है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश कला, संस्कृति और निवेश-के समन्वय से लगातार आगे बढ़ रहा है।

विश्वप्रसिद्ध पिकासो संग्रहालय घूमने भी जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बार्सिलोना स्थित विश्वप्रसिद्ध पिकासो संग्रहालय घूमने भी जाएंगे। इस भ्रमण से न केवल सांस्कृतिक समृद्धि के अनुभव में बढ़ोत्तरी होगी, बल्कि मध्यप्रदेश में रचनात्मक उद्योगों और कला से जुड़े क्षेत्रों में संभावनाओं की खोज की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण साबित होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव बार्सिलोना से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी के साथ उनके 4 दिन स्पेन दौरे का समापन हो जाएगा। इससे पहले सीएम ने 3 दिन का दुबई का भी दौरा किया था।

प्रवासी भारतीयों की बैठक को संबोधित किया

सीएम मोहन यादव ने रात में बार्सिलोना में प्रवासी भारतीयों की बैठक को संबोधित किया। अपने एक्स हेंडल पर उन्होंने लिखा-

आज 'Madhya Pradesh Global Dialogue 2025' के अंतर्गत स्पेन में बसे अपने प्रवासी भारतीय भाई-बहनों के साथ हुआ आत्मीय संवाद मेरी स्मृतियों में सदा जीवंत रहेगा।

हमें गर्व है कि निवेशकों की पहली पसंद बन चुका मध्यप्रदेश, देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम सब टीम भावना के साथ इस गौरवगाथा को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Published on:
19 Jul 2025 02:35 pm