- शिवराज का 64वां जन्मदिन आज- सीएम ने प्रदेशवासियों से की खास अपील- CM बोले- जन्मदिन पर कोई होर्डिंग बैनर ना लगाएं- लोगों से कहा- अपने आसपास एक पौधा जरूर लगाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज यानी 5 मार्च को 64वां जन्मदिन है। एक तरफ देश के साथ साथ विदेशों से मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाइयां दी जा रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साथ साथ देश वासियों से खास अपील की है। सीएम शिवराज ने लोगों से अपील की है कि, वो उनका जन्मदिन न मनाएं। उन्होंने ये भी कहा कि, जन्मदिन पर होर्डिंग नहीं लगाए, बल्कि होर्डिंग की जगह पौधा लगाएं।
इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट जारी करते हुए लिखा कि, 'जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है, लेकिन ये महत्वपूर्ण दिन महत्वपूर्ण कामों में ही लगे, सरकार के काम में लगे, जनता की सेवा में लगे इसलिए मैंने फैसला किया है कि, मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।'
सीएम शिवराज की लोगों से अपील
इस दौरान एक वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरी आपसे अपील है कि, मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग न लगाएं और कोई औपचारिकता न करें। अगर आप मुझसे स्नेह करते हैं तो अपने घर या आसपास कहीं एक पौधा लगा दें या किसी जरूरतमंद भाई या बहन की छोटी सी मदद कर दें। मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। आओ पौधे लगाएं, धरती को समृद्ध बनाएं।