16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी का एमपी पर फोकस, 2 दिन रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

BJP National President Nitin Nabin : नितिन नबीन कल उज्जैन में, रामघाट पर जलेंगे 25 लाख दीप, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस कार्यक्रमों का करेंगे शुभारंभ
2 min read
Google source verification
एमपी में 2 दिन रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : फोटो सोर्स : Facebook Nitin Nabin (@NitinNabinBJP)

एमपी में 2 दिन रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : फोटो सोर्स : Facebook Nitin Nabin (@NitinNabinBJP)

Nitin Nabin : बीजेपी ने मध्यप्रदेश पर फोकस किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहां दो दिनी प्रवास पर आएंगे जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वे 17 सितंबर को उज्जैन आएंगे। 18 सितंबर को भी यहीं रहेंगे। नितिन नबीन पार्टी की कमान संभालने के बाद पहली बार मप्र आ रहे हैं। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। नितिन नबीन के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा सतर्क है। राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश और संभाग प्रभारियों की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इंदौर और उज्जैन में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ वे रामघाट पर शिप्रा आरती और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को वे महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला MP दौरा होगा।

कार्यकर्ताओं को दो टूक, शिवप्रकाश बोले- जमीन पर दिखे असर

पीएम मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' और नितिन नबीव के दौरे को लेकर भाजपा ने संगठन को हर बूथ तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिवप्रकाश ने कहा, पीएम मोदी के 25 सालों के सुशासन और जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम केवल आयोजन बनकर न रह जाएं, बल्कि उनका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

माहभर होंगे आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अगला एक माह संगठन की पूरी शक्ति सेवा संकल्प अभियान की सफलता में लगाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और जनकल्याण का माध्यम बनाकर देश के विकास को नई दिशा दी है। अभियान इसी विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यक्रमों की संख्या से ज्यादा उनकी प्रभावशीलता, गुणवत्ता और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का MP दौरा

17 सितंबर

1:45 PM – इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2:00 PM – इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
2:55 PM – इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
5:05 PM – उज्जैन आगमन
6:45 PM – रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होंगे, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे।
8:00 PM – भजन संध्या में करेंगे शिरकत।

18 सितंबर

4:05 AM – श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे।
9:30 AM – इंदौर के लिए रवानगी।
10:00 AM – इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए रवाना होंगे।