16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋणमुक्त होंगे एमपी के किसान, कर्जमाफी पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

Congress Announcement Regarding Loan : किसानों को लुभाने के लिए सत्ताधारी और विरोधी दल में होड़, दोनों दलों के नेता कर रहे नित नए वादे और घोषणा
2 min read
Google source verification
मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमुक्त बनाने का वादा

मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमुक्त बनाने का वादा (Creative Image- AI Grok)

MP Congress Announcement Regarding Loan : मध्यप्रदेश में किसानों को लुभाने के लिए सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस में होड़ मची है। इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेता नित नए वादे और घोषणाएं करते रहते हैं। बीजेपी जहां सरकार के माध्यम से राज्य में चलाई जा रही किसानों की कल्याणकारी योजनाओं का श्रेय लेते रहती है वहीं कांग्रेस, उनकी बदहाली के मामले उठाते रहती है। सीएम मोहन यादव ने एमपी में अश्वगंधा और मखाने के उत्पादन को प्रोत्साहन देने की बात कही। इसके जवाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग के नाम पर सरकार को घेरा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तो और आगे बढ़ गए। उन्होंने प्रदेश में पुन: सत्ता में आने पर किसानों की सीधी कर्जमाफी का ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दमोह में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अश्वगंधा की खेती के लिए 100 से अधिक किसानों के प्रशिक्षण के साथ मखाने के उत्पादन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी 7 विकासखंडों में हाट बाजार शुरू किए गए हैं। दमोह में सूक्ष्म सिंचाई का रकबा 1.35 लाख हेक्टेयर करने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने किसानों से कहा कि केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना जिले के लिए वरदान बनने जा रही है।

धान एवं ज्वार-बाजरा के MSP पर उपार्जन के संबंध में सीएम मोहन यादव ने अहम जानकारी दी। उन्होंने ​कहा कि किसान इसके लिए अपना पंजीयन 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं।

इधर किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं का सरकार को घेरने का क्रम भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग के नाम पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे अफसरों को प्रशिक्षण पर भेज रहे हैं जिनमें कुछ 12 से 90 दिन में रिटायर होने वाले हैं।

मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमुक्त बनाने का वादा

कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमुक्त बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हमने कर्जमाफी की बात कही थी और सरकार बनते ही इसे पूरा भी कर दिया था। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने दोबारा सत्ता में आने के बाद कांग्रेस की कर्जमाफी योजना रोक दी। उन्होंने किसानों को फिर से कर्जमुक्त बनाने का वादा किया। उमंग सिंघार ने किसानों को संबोधित करते हुए साफ कहा कि कांग्रेस की सरकार बना दीजिए, हम आपका कर्जमाफ कर देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया में इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

सरकार में रहते हुए हमने किसानों की कर्ज़माफी की थी, जिस पर भाजपा ने रोक लगा दी।

एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाइए, किसानों को हम कर्ज़ के बोझ से मुक्त कर देंगे।