भोपाल

कलेक्टर की टाइम लिमिट बैठक….सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर नाराज कलेक्टर…32 अफसरों को नोटिस, रात साढ़े बारह बजे तक बैठाया कार्यालय, ताकि सुधरे रैंकिंग

भोपाल.सीएम हेल्पलाइन में बॉटम 5 में आए विभागों को कलेक्टर कौशेलेंद्र विक्रमसिंह ने सोमवार को अंतिम चेतावनी जारी कर दी। करीब 32 अफसरों को निलंबित करने की चेतावनी दी। लोक सेवा प्रबंधक प्रसून जोशी को उनकी रिपोर्ट पर लताड़ लगाई। उनके प्रजेंटेशन पर सवाल कर नए सिरे से इसे तैयार करने का कहा गया। इन्हें […]

2 min read
Oct 22, 2024

भोपाल.
सीएम हेल्पलाइन में बॉटम 5 में आए विभागों को कलेक्टर कौशेलेंद्र विक्रमसिंह ने सोमवार को अंतिम चेतावनी जारी कर दी। करीब 32 अफसरों को निलंबित करने की चेतावनी दी। लोक सेवा प्रबंधक प्रसून जोशी को उनकी रिपोर्ट पर लताड़ लगाई। उनके प्रजेंटेशन पर सवाल कर नए सिरे से इसे तैयार करने का कहा गया। इन्हें कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ये अंतिम अवसर है। जिले के सभी विभाग अधिकारियों को रात साढ़े बारह बजे तक कार्यालय में बैठाया। अपने विभाग के मामलों का निपटान करने का कहा, ताकि मंगलवार को नई रैकिंग में जिला बॉटम फाइव से बाहर आ सके। कलेक्टर ने रात साढ़े बारह बजे वीसी लेकर अपडेट स्थिति जानी।

मंगलवार को नई रैकिंग, अभी 51 में से 30 विभाग डी ग्रेड में

  • सीएम हेल्पलाइन की नई रैकिंग मंगलवार को जारी होगी। अभी जिले के 51 विभागों में से 30 डी ग्रेड में है। ये इससे बाहर आएंगे तभी जिले की रैंकिंग सुधरेगी। सभी को रात तक अपनी-अपनी रिपोर्ट दुरूस्त करने का कहा, ताकि मंगलवार को रैंकिंग सुधर सके। ऐसा नहीं हुआ तो फिर बल्क में निलंबन के आदेश जारी होंगे। सोमवार को टीएल बैठक में आरटीओ, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय, डीपीसी, डीइओ, वेटनरी व अन्य पर काफी नाराजगी जताई।

28 अक्टूबर को सीएस-सीएम की पहला समाधान बैठक

  • 28 अक्टूबर को सीएस-सीएम जिलों की समाधान बैठक लेंगे। इसमें सीएम हेल्पलाइन की रैकिंग पर विशेष फोकस रहेगा। शिकायतों पर निपटान पर पूछताछ होगी। ऐसे में ग्रेड दुरूस्त करना बेहद जरूरी है।

ये विभाग डी ग्रेड में

  • कृषि
  • संस्थागत वित्त
  • सामाजिक न्याय
  • सूचना एवं प्रोद्योगिकी
  • सामान्य प्रशासन
  • परिवहन विभाग
  • राजस्व विभाग
  • वन विभाग
  • संस्थागत वित्त
  • सहकारिता विभाग
  • खनिज साधन
  • लोक निर्माण विभाग
  • कुटीर एवं ग्रामोद्योग
  • लोक शिक्षण
  • पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक
  • लोक स्वास्थ्य
  • अजा कल्याण
  • जनजातीय कार्य
  • कोष लेखा
  • श्रम विभाग
  • उद्यानिकी
  • वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक
  • विकास प्राधिकरण
  • रजिस्ट्रार फर्म्स
  • पेंशन
  • खेल एवं युवा कल्याण
  • राजधानी परियोजना
Published on:
22 Oct 2024 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर