भोपाल

आम आदमी पर 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, नहीं मिली है किसी तरह की ढील

आम आदमी पर 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा, जैसा आज से पहले था
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 3:34 PM IST
relaxation in lockdown

भोपाल. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि कार्य, वित्तीय संस्थाएं व सरकारी संस्थाओं के सशर्त खोले जाने की अनुमति देने का आदेश जारी किया है। इसमें हॉटस्पॉट वाले इलाकों से लेकर सामान्य इलाकों के लिए भी अलग से आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में कई लोग ये भी सोच रहे हैं कि ये ढील सबके लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है।

3 मई तक आम आदमी के लिए लॉकडाउन ही है। कुछ खास लोगों को इसमें रियायत दी गई है ताकि वे जान और जहान बचाने के लिए कार्य कर सकें। दरअसल, कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि हमारा इलाका तो ना रेड जोन में है ना ही ऑरेंज जोन। ऐसे में हम घर से बाहर निकल सकते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। ये ढील आमलोगों के लिए नहीं है।

अगर आप किसी तरह के भ्रम में हैं तो उससे बाहर निकलीए। आम आदमी पर 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा, जैसा आज से पहले था। सभी को घर पर ही रहना है। आइये जानते हैं कि आज से जो ढील मिली है वो किसके लिए है।

सिर्फ इन गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए मिली है ढील


निर्माण गतिविधियां: सड़क निर्माण/पेंचवर्क, सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित कार्य, भवन निर्माण, जल आपूर्ति संबधी परियोजनाएं, सेनिटेशन प्रोजेक्ट्स, बिजली के ट्रांसमिशन की लाइन्स खींचने से सम्बंधित कार्य, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य, मनरेगा के अंतर्गत कार्य, विशेष रूप से सिंचाई एवं जल संरक्षण के कार्य शामिल हैं।

औद्योगिक गतिविधियां: कृषि कार्य के लिए खाद /बीज /पेस्टीसाइड आदि के निर्माण, वितरण एवं विक्रय, मछली पालन गतिविधियों से जुड़े उद्योग, पशु-आहार उद्योग, दूध एवं दूध से बने विभिन्न उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं पूरी सप्लाई चैन, पोल्ट्री फॉर्म्स/हैचरी आदि, कूरियर सेवाएं, आईटी सर्विसेस, कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउसिंग सेवाएं शामिल हैं। रबी उपज का भंडारण निरंतर जारी रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी उद्योग ईंट-भट्टा आदि, SEZ कोयला उत्पादन एवं माइनिंग कार्य, लघु वनोपज एवं गैर-काष्ठ वनोपज का संग्रह और प्रोसेसिंग जारी रहेंगे लेकिन इनमें श्रमिकों की संख्या 50 प्रतिशत होगी। ये गतिविधियां चरणबद्ध रूप से प्रारंभ की जानी है।

Published on: