भोपाल

महिला अफसर ने मांगे 75 लाख रुपए, सीएम मोहन यादव तक पहुंची कटनी CSP की शिकायत

Katni CSP Neha Pachisiya Complaints Reaches To CM- कटनी CSP नेहा पर वसूली के गंभीर आरोप, सीएम मोहन यादव तक पहुंची शिकायत, करियर अब सवालों के घेरे में
2 min read
Aug 02, 2026
Complaint against Katni CSP Neha Pachisiya - Image Social Media
Katni CSP Neha Pachisiya - Image Social Media

Katni CSP Neha Pachisiya - कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया अब बुरी फंस गई हैं। उन पर अवैध वसूली और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक ट्रांसपोर्टर से 30 हजार रुपए की अवैध वसूली के मामले में CSP) नेहा पच्चीसिया कानूनी जांच के घेरे में हैं। उनसे तीन थानों का प्रभार छीन लिया गया है। सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर लगे एक और गंभीर आरोप ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अब हत्या के एक मामले में उनपर 75 लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सीएम मोहन यादव तक की गई है।

कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र जैन की 5 गाड़ियां रेत और डोलोमाइट परिवहन के काम में लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ​21 जुलाई की रात चेकिंग के नाम पर हाईवा को रोककर CSP नेहा पच्चीसिया ने 30000 रुपए मांगे। ​तुरंत 25000 रुपए दिए भी गए। महेंद्र जैन ने 22 जुलाई को कटनी एसपी SP अभिनय विश्वकर्मा से मामले की शिकायत कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP अभिनय विश्वकर्मा ने तुरंत अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच कराई। इसके बाद ​CSP नेहा पच्चीसिया के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही CSP नेहा के अधिकार वाले कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना का प्रभार अजाक DSP शिवा पाठक को सौंप दिया।

हत्या के मामले में डील का आरोप

सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब हत्या के एक मामले में आरोपी आकाश लोधी और उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनपर जमीन बेचने का दबाव बनाने, दलाली करने और आरोपी को जेल से छुड़ाने के नाम पर 75 लाख रुपए मांगे का आरोप लगाया गया है।

आरोपी आकाश लोधी को कटनी पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को एक युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। उसने कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और CSP नेहा पच्चीसिया पर परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोपी आकाश लोधी ने मृतक पक्ष और CSP द्वारा 75 लाख रुपए मांगने का भी दावा किया। जमीन का पैसा नहीं मिलने पर उसके पिता रमेश लोधी ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। इसके बाद रमेश लोधी और दामाद सतीश लोधी को भी गिरफ्तार कर लिया।

CSP नेहा पच्चीसिया पर लगे इन गंभीर आरोपों की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव तक शिकायतें की गई हैं। ट्रांसपोर्टर महेंद्र जैन से वसूली और हत्या के आरोपी आकाश लोधी की शिकायत पर IG ने एक्शन लिया है। दोनों मामलों की जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को सौंप दी गई है।

Updated on:
02 Aug 2026 10:43 am
Published on:
02 Aug 2026 10:43 am