भोपाल

कांग्रेस का भारत बंद 10 सितंबर को, समर्थन के लिए राजधानी की सड़क पर उतरे दिग्विजय

कांग्रेस का भारत बंद 10 सितंबर को, समर्थन के लिए राजधानी की सड़क पर उतरे दिग्विजय

2 min read
Sep 09, 2018
कांग्रेस का भारत बंद 10 सितंबर को, समर्थन के लिए राजधानी की सड़क पर उतरे दिग्विजय

भोपाल। सवर्ण समाज द्वारा 6 सितंबर को एससीएसटी एक्ट के विरोध के बाद अब 10 सितंबर को कांग्रेस ने एक बार फिर भारत बंद का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि यह बंद मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत पर असर डालेगा, जिसके चलते भाजपा सरकार की परेशानी में इजाफा हो गया है।

दरअसल कांग्रेस की ओर से ये बंद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ रखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।

दस सितंबर के अपने इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से कोशिशें शुरू हो गईं हैं। इसी के चलते शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़कों पर उतरे और लोगों से बंद को समर्थन देते हुए सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की।

दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा...
दरअसल, कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को बंद के ऐलान के बाद एमपी में खुद दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। दिग्विजय सिंह शनिवार को राजधानी के पुराना चौक बाजार पहुंचे और यहां लोगों से पेट्रोल-डीजल, जीएसटी, नोटबंदी समेत महंगाई के मुद्दे पर व्यापारियों से 10 सितंबर को बाजार बंद रखने की अपील की।

राजधानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ खुलकर कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उनका काफिला भी उनके साथ था। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि सरकार 2014 में लागू सेंट्रल एक्साइड ड्यूटी और वैट टैक्स लगाती है तो पेट्रोल और डीजल के दामों में सत्रह रुपए से लेकर बीस रुपए तक की कमी आ सकती है।

ये लगाए आरोप...
यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों को सस्ता और आम आदमी को महंगा पेट्रोल देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा यहां उन्होंने डालर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने पर पीएम मोदी से इस्तीफे तक की मांग कर डाली।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके शासन में हर वर्ग परेशान है।

यहां उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का विरोध जारी रहने की भी बात कही। साथ ही यह भी कहा कि दस सितंबर के बंद से साफ हो जाएगा की लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ कितना गुस्सा है।

कमजोर धाराएं लगाने का आरोप...
इसके अलावा दिग्विजय ने भाजपा नेताओं पर आईएसआई के लिए जासूसी करने वालों पर कमजोर धाराएं लगाकर बचाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर एससी-एसटी एक्ट को लेकर हो रहे आंदोलन की आड़ में अपनी विफलता छिपाने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

एसएनसीयू में लापरवाही से फिर हुई शिशु की मौत, मचा हंगामा

Published on:
09 Sept 2018 12:14 pm
Also Read
View All