भोपाल

कांग्रेस की सायकिल रैली पुलिस ने रोकी, विरोध के बाद आगे पैदल ही गए कांग्रेसी- Video

विधानसभा के पहले ही दिन कांग्रेसी सायकिल से आ रहे थे विधानसभा...

2 min read
Feb 26, 2018

भोपाल@शिवनारायण साहू की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश सरकार के विरोध में कांग्रेस द्वारा विधानसभा सायकिल से जाने के मामले में सोमवार को रैली निकाली गई। इस रैली के चलते कई जगह जाम की स्थिति बन गई।
वहीं रैली को पुलिस द्वारा लिली टॉकीज पर रोक लिया गया। जिसका कांग्रेस की ओर से जमकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेसी आगे पैदल ही गए। इसके अलावा बरखेड़ी से होकर एमपी नगर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लगा।

ये भी पढ़ें

Alert: जंगल छोड़ राजधानी में आया भालू!सड़क पर दिखने से दहशत

एम्बुलेंस भी फंसी...
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जिसके चलते एक एम्बुलेंस भी इस जाम में फंस गई। काफी जद्दोजहद के बाद एम्बुलेंस को जाम से निकाला गया।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने बताया था कि वे विधानसभा के दौरान इंदौर से 200 किलोमीटर तक की सायकल यात्रा कर भोपाल पहुंचेंगे। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, जिसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, फिर भी सरकार आंख में पट्टी बांधकर बैठी है।उन्होंने मांग की है कि किसानों की पूर्ण कर्जमाफी हो।

वहीं जानकारों के अनुसार कांग्रेस के इस प्लान ने सरकार को परेशानी में डाल दिया है। सूत्रों को कहना है कि माना जा रहा है कि ये प्लान जहां किसानों को कांग्रेस की ओर मोड़ने का काम कर सकती है वहीं कांग्रेस के इस प्लान को भाजपा के गले की फांस बताया जा रहा है।

सभी विधायक साथ...
भोपाल में सायकल यात्रा के दौरान सभी विधायक साथ रहे। यह यात्रा विधानसभा के पहले दिन 26 फरवरी को यानि आज ही से शुरू हुई थी।

यह हो सकता है विधानसभा में...
वहीं कांग्रेस की इस सायकिल यात्रा को देखते हुए जानकारों का मानना है कि आज की विधानसभा में पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तेज हमला कर सकती है। जानकारों के अनुसार हर रोज रेट आने के बावजूद इस पूरे साल हुई पेट्रोल के दामों में वृद्धि एक बड़ा मुद्दा बन सकती है।

सायकल से पहुंचे कई विधायक...
वहीं आज यानि सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस के कई विधायक सायकल से भी विधानसभा पहुंचे।

ये भी पढ़ें

उपचुनाव के बाद दस्तावेजों की संवीक्षा में जुटा प्रशासन
Published on:
26 Feb 2018 11:23 am
Also Read
View All