भोपाल

खुद का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के दिग्विजय, बोले- ‘मैं जिम्मेदार नागरिक हूं’

दिग्विजय सिंह ने अपने ब्लाक ट्वीट की फोटो शेयर की और यह राजनीति से प्रेरित है...।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 12:14 PM IST
digvijay.jpg
congress leader digvijaya singh tweet blocked

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह हमेशा अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जब भी वे ट्वीट करते हैं, उन्हें विरोधी लोग ट्रोल करने लगते हैं। अब उनका ट्वीटर एकाउंट ब्लाक हो गया है। इस पर वे भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए ही ट्वीटर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर जवाब मांगा है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अब ट्वीटकर एकाउंट ब्लाक होने से भड़क गए हैं। दिग्विजय सिंह ने इसके लिए भी ट्वीट पर लिखा है कि ट्वीटर ने मेरे ट्वीट्स को यह कहते हुए ब्लॉक कर रहा है कि इसमें संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो भी बगैर बताए कि मेरे ट्वीट में संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री क्या हैं। मुझे भारत के ट्वीटर कंट्री हेड की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील मैटर है, तो आप राजनीति से प्रेरित हैं। ऐसा आपको अधिकार नहीं है। मैं पहले ही ट्वीटर प्रबंधन से इस बारे में आपके व्यवहार की शिकायत कर चुका हूं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में खुद को जिम्मेदार नागरिक बताया है। उन्होंने लिखा है कि मैं भारत का जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसे पांच बार सांसद चुना गया है और दो बार लोकसभा में चुना गया है। जबकि दो बार राज्यसभा से भी चुनकर भेजा गया हूं। मैं मध्यप्रदेश में मंत्री रहा हूं और दस साल राज्य का मुख्यमंत्री भी रह चुका हूं। मैं कोई आपत्तिजनक ट्वीट क्यों करूंगा। दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर एकाउंट ब्लाक होने पर उसका स्क्रीन शॉट भी ट्वीट पर भेजा है।

Updated on:
24 Jul 2020, 12:14 PM IST
Published on: