ghulam nabi azad: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के आने की जानकारी सिर्फ दो कांग्रेस विधायकों को थी...।
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद शनिवार को भोपाल में थे। उनके दौरे की खबर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भी नहीं लग सकी। वे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वे चार घंटे भोपाल में रुके और चले गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद शनिवार को भोपाल में थे। बताया जाता है कि आजाद अपने एक परिचित के परिवार में हुए निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आए थे। यह उनका निजी कार्यक्रम था। वे एक निजी होटल में ठहरे और करीब साढ़े चार घंटे तक भोपाल में रहे। वे दोपहर 1.30 बजे की फ्लाइट से वापस चले भी गए। उनके भोपाल आने की खबर सिर्फ दो विधायकों को थी, दोनों ही विधायकों ने उनकी अगवानी की थी।