scriptशिवराज ने गुपकार गैंग को लेकर कांग्रेस को घेरा, अलगाववादी ताकतों से गठजोड़ के लगाए आरोप | shivraj singh chauhan press conference on article 370 | Patrika News
भोपाल

शिवराज ने गुपकार गैंग को लेकर कांग्रेस को घेरा, अलगाववादी ताकतों से गठजोड़ के लगाए आरोप

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के गुपकार गैंग के साथ रिश्तों को लेकर लगाए आरोप…।

भोपालNov 20, 2020 / 01:48 pm

Manish Gite

shivraj.png

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को धारा 370 को लेकर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देशद्रोही दृष्टिकोण स्वीकार नहीं करेगी। चौहान ने फारूख अब्दुल्ला, मेहबूबा मुफ्ती समेत कांग्रेस पर बड़ा हमला भी बोला है।

मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की शांति में जहर घोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की गुपकार गैंग के साथ मिलकर कांग्रेस शांति भंग करना चाहती है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।

 

चौहान ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी जवाब दें, क्यों कांग्रेस के नेता आर्टिकल 370 समाप्त होने का विरोध कर रहे हैं? देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है? कांग्रेस गुपकार अलायंस के साथ है या नहीं, यह स्पष्ट करें।
चौहान ने कहा कि जो ऐतिहासिक भूल पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर को लेकर की थी, भाजपा ने उसे सुधारने का प्रण लिया था। पीएम मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर उस प्रण को पूरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब्दुलाओं, मुफ्तियों और एक गांधी परिवार की लूट की दुकान धारा 370 की समाप्ति के बाद बंद हो गई थी। अब ये फिर से जम्मू-कश्मीर की हवा में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं।
चौहान ने कहा कि कश्मीर के एक और कांग्रेस के नेता ने बयान दिया है कि वे धारा 370 लागू करवाएंगे। कई बार यह लोग भारत के खिलाफ बोलते हैं। आतंकी मकबूल बट्ट से रिश्ते से सभी परिचित हैं। कांग्रेस हमेशा से ही देशद्रोही ताकतों का साथ देती रही है। यहां तक कि पी चिदम्बरम, गुलाम नबी आजाद कह रहे हैं कि कश्मीर में धारा 370 फिर से बहाल होना चाहिए। यह लोग अलगाववादी ताकतों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा का किसी भी राष्ट्रविरोधी पार्टी का गठबंधन नहीं रहेगा।

 

चौहान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जल्दी सत्ता प्राप्ति के लिए देश का विभाजन कराया। वो आदरणीय पंडित नेहरू थे, जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई। वो पंडित नेहरू ही थे, जिन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान की व्यवस्था कर कश्मीर को भारत में मिलने नहीं दिया। वो नेहरू ही थे, जो कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर जनमत संग्रह तक की बात कही थी।

 

बाटला हाउस का किया जिक्र

चौहान ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने 25 हजार करोड़ से ज्यादा की जमीन हड़पी है। मैं कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस का धारा 370 के बारे में दृष्टिकोण क्या है, सोनिया गांधी स्पष्ट करें। कांग्रेस धारा 370 पर दोगली बातें क्यों कर रहे हैं, आतंकवाद के साथ कांग्रेस के क्या रिश्ते हैं, बटला हाउस एनकाउंटर के बाद सोनिया क्यों आंसू बहाती रही, दिग्विजय क्यों आतंकियों के साथ खड़े हुए।

 

और क्या बोले

Home / Bhopal / शिवराज ने गुपकार गैंग को लेकर कांग्रेस को घेरा, अलगाववादी ताकतों से गठजोड़ के लगाए आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो