लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन
भोपाल. देश में लोकसभा चुनावों के लिए तारीखों के एलान हो चुका है। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सुदंरलाल तिवारी का हार्ट अटैक के बाद सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह सुंदरलाल तिवारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
हार गए थे विधानसभा चुनाव
सुंदरलाल तिवारी मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत श्रीनिवास तिवारी के बेटे हैं। सुंदरलाल तिवारी रीवा संसदीय सीट से सांसद भी रह चुके हैं। सुंदरलाल तिवारी 2018 के विधानसभा चुनाव में रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए थे। 2009 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने 2013 में उन्हें गुढ़ विधानसभा चुनाव से मैदान में उतारा था। 2013 में सुंदरलाल तिवारी ने जीत दर्ज की थी। जबकि 2018 में भाजपा उम्मीदवार से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विधानसभा चुनाव में आरएसएस पर दिया था विवादित बयान
सुंदरलाल तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकी संगठन बताया था। हालांकि सुंदरलाल तिवारी के विवादित बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया था। सुंदरलाल तिवारी ने कहा था, "आरएसएस वह संस्था है जिसने महात्मा गांधी की हत्या की। वे धार्मिक आधार पर देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कभी भारतीय ध्वज नहीं फहराया। वे आतंकवाद के प्रतीक हैं।