भोपाल

एमपी में 600 करोड़ की खरीदी में 100 करोड़ खा गई बीजेपी, नेता-अफसरों को बेनकाब करने कांग्रेस का बड़ा प्लान

Jitu Patwari : जीतू पटवारी ने कहा: भ्रष्टाचार तभी बढ़ता है जब इसे जिम्मेदार लोग प्रश्रय देते हैं, प्रदेश में 236 लोकायुक्त केस पेंडिंग हैं
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 11:11 AM IST
प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी- Image X @jitupatwari

Jitu Patwari : एमपी में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अब कहा है कि 600 करोड़ की विमान, हेलिकाप्टर की खरीदी में 100 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। यह पैसा नेता-अफसर खा गए। कांग्रेस ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसको बेनकाब करने प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा प्लान बनाया है। उन्होंने कांग्रेस जनों से नगरीय निकायों में पसरे भ्रष्टाचार को उजागर करने को कहा है।

पिछले 2-3 दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बीजेपी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रहे हैं। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी के वायरल हो रहे वीडियो पर भी उन्होंने सरकार पर हमला किया। इस संबंध में मीडिया के सवालों पर जीतू पटवारी ने कहा:

हम लगातार कह रहे हैं कि प्रदेश में अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार है! प्रदेश में अधिकारियों की स्वीकारोक्ति वाले बयान इसकी पुष्टि है!

दो दिन पूर्व मध्यप्रदेश सरकार का नया विमान आया। इस पर भी जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात पर शर्म करेगा कि जब मध्यप्रदेश 6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज़ में डूबा था, तब राज्य सरकार सिर्फ़ एक विमान पर 350 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी!

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को "करप्शन के कैंसर" से ग्रसित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए प्रदेश की जनता को भाजपा के सरपंच से लेकर सांसद तक को सत्ता से हटाना होगा।

प्रदेश में खूब पैसा खा रहे नेता-अफसर

शुक्रवार सुबह भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने विमान और हेलिकाप्टर खरीदी में 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में नेता-अफसर खूब पैसा खा रहे हैं। उन्होंने कहा: भ्रष्टाचार तभी बढ़ता है जब इसे जिम्मेदार लोग प्रश्रय देते हैं, प्रदेश में 236 लोकायुक्त केस पेंडिंग हैं।

जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:

प्रदेशवासियों,
मप्र पर कुल 6 लाख करोड़ का कर्ज, 7 महीनों में 58 हजार करोड़ का कर्ज और सरकार 600 करोड़ के विमान खरीदकर राजनीतिक अय्याशी में मशगूल!

⦿ सभी कांग्रेसजन आगे आएँ! स्थानीय नगरीय निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर भाजपा को बेनकाब करें!


Updated on:
23 Oct 2026, 11:11 AM IST
Published on: