
भोपाल। नोटबंदी का एक साल पूरे होने पर बुधवार को कांग्रेस ने शहर में कई जगह काला दिवस का आयोजन किया। इसी के तहत कांग्रेस ने रोशनपुरा पर काला दिवस मनाते हुए काले बैलून आसमान में छोड़ें।
वहीं इससे पहले नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने कैंडम मार्च निकाला। इस दौरान पीरगेट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नोट बंदी को काला दिवस में रूप में मनाते हुए केंडल जलाये ।
वहीं कांग्रेस सांसद व मध्यप्रदेश में कांग्रेस सीएम का चेहरा माने जा रहे सिंधिया ने ट्विट कर नोटबंदी को लगातार रहने वाली आपदा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार पर नोटबंदी का बुरा असर पड़ा है। और इसी नोटबंदी से 15 लाख लोगो का रोजगार चला गया, जबकि 115 लोगो की जान चली गई।
पीसीसी में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक
बुधवार यानि 8 नवंबर को मनाए गए काला दिवस के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में व्यपारी संघ की बैठक भी हुई, इसमें gst को लेकर व्यपारी संघ अपनी समस्या बताईं। बैठक मैं प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे।
सिंधिया की ही तरह कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी ट्वीट पर नोटबंदी के कदम को गलत बताया। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि जिन कारणों को बताकर नोटबंदी की गयी ...वो सब आज भी उसी स्थिति में है...फिर भी नोटबंदी को सही ठहराना...देश की जनता के साथ मज़ाक़ है।
कमलनाथ ने यह भी कहा-
नोटबंदी के जिस फ़ैसले से 100 से अधिक लोगों की जान गयी,करोड़ों लोग बेरोज़गार हुए,व्यापार-व्यवसाय ठप्प हुआ,देश लाइनों में लगा..सरकार उसका जश्न मना रही है..।
अन्य पार्टियों ने भी मनाया:
नोटबंदी के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी बुधवार को भोपाल स्थित rbi पर प्रदर्शन किया।
भाजपा ने की नोटबंदी की तारीफ
वहीं इससे पहले नोटबंदी की सालगिरह की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसकी अच्छाईयों का जिक्र किया। यहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे बड़ा असर भ्रष्टाचार पर पड़ा, इसके साथ ही इससे डिजिटल पेमेंट में भी बढ़ौतरी आई है। उन्होंने बताया कि 23 लाख बैंक खातों में जमा किए गए 3.68 करोड़ रुपए की जांच हो रही है।
इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 17.73 लाख पैन कार्ड धारकों की जांच भी शक के आधार पर हो रही है। साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थाओं ने 4.7 लाख लेनदेन को संदिग्ध बताया है, और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।