भोपाल

कांग्रेस नुक्कड़ नाटक के ज़रिए उजागर करेगी भाजपा की नाकामियां

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का नुक्कड़ प्लान, हर चौराहे पर होगा सरकार की नकामियों पर नाटक - रंगकर्मियों को अपने साथ जोड़ रही कांग्रेस - कांग्रेस का चुनाव प्रचार का नया तरीका

2 min read
Jul 31, 2018
congress

भोपाल : प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस एक नया तरीका अपनाने जा रही है। कांग्रेस ने नुक्कड़ प्लान बनाया है, इस प्लान के तहत कांग्रेस प्रदेश की हर गली,चौराहे और बाजारों में नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रदेश सरकार की नाकामियां उजागर करेगी। कांग्रेस का जोर चाय और पकौड़े की दुकान पर भी है ताकि युवाओं को ये बताया जा सके कि रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार उनको छोटी-छोटी गुमठियां चलाने का मशवरा दे रही है।

अपने इस प्रचार अभियान से कांग्रेस प्रोफेशनल कलाकारों को जोड़ रही है, ये कलाकार पेड भी रहेंगे और कांग्रेस से जुड़कर निशुल्क सेवा देने वाले भी होंगे। - गंभीर विषयों पर होंगे नुक्कड़ नाटक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के गंभीर विषयों को आसान तरीके से जनता के बीच रखने जा रही है। इन नुक्कड़ नाटक के विषय कांग्रेस की सांस्कृतिक एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नायक तैयार कर रहे हैं।

जिन विषयों पर फोकस होगा उनमें महिला अपराध, बाल अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदेश की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति, बेरोजगारी, सड़क-बिजली-पानी, कुपोषण, सिंहस्थ में भ्रष्टाचार, नर्मदा संरक्षण , अवैध उत्खनन और किसानों की आत्महत्या से जुड़े मुद्दें होंगे। कांग्रेस को लगता है कि गीत,संगीत और नाटक के जरिए आम लोग आसानी से उनकी बातों को समझ पाएंगे।

- कलाकारों को जोडऩे की मुहिम कांग्रेस ने रंगकर्मी,संगीतकार, लेखक,साहित्यकार,लोक कलाकार समेत हर विधा से जुड़े कलाकारों को अपने साथ जोड़ रही है। इसके लिए हर जिले और ब्लॉक में कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे एेसे लोगों के पास जाएं और उनको कांग्रेस के साथ जोड़ें।

ये नुक्कड़ नाटक पूरे प्रदेश में होंगे इसलिए नाटक मंडलियों और लोक कलाकारों की छोटी-छोटी टीमें तैयार की जा रही हैं। कांग्रेस का ये प्रयोग यदि सफल होता है तो2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसे आजमाया जा सकता है। -

-अभिनय और संगीत की भाषा लोगों को आसानी से समझ में आ जाती है इसलिए प्रदेश सरकार की नाकामियों को कांग्रेस नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रदेश की जनता को बताएगी। - मुकेश नायक अध्यक्ष,उत्सव एवं सांस्कृतिक समिति,कांग्रेस -

Published on:
31 Jul 2018 09:03 am
Also Read
View All