भोपाल

पूर्व सीएम बोले- कांग्रेसी मित्रों एक ही परिवार का जयकारा लगाओ और कंबल ओढ़ कर सो जाओ ठंड बहुत है

कांग्रेस की स्थापना 134 साल पहले 1885 में हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2019, 11:40 AM IST
01_1.png

भोपाल. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आज 134 साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस की स्थापना दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए तंज कसा है। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तंज करते हुए कहा कि मेरे कांग्रेस कार्यकर्ता भाई एक ही परिवार का नारा लागाकर सो जाएं ठंड बहुत है।

क्या कहा शिवराज ने?
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- हमारे सभी कांग्रेसी मित्रों को #CongressFoundationDay की बधाई। सोनियाजी और राहुल जी के जयकारे भी लगाए होंगे। जैसे हमारे जन्मदिवस पर हम आत्मचिंतन करते है वैसे ही आज कांग्रेस मित्रों को चिंतन-मनन ज़रूर करना चाहिए। आख़िर क्यों कांग्रेस के 134 वर्ष के इतिहास में क़रीबन 40 वर्षों तक सिर्फ़ एक ही वंश परिवार का शासन रहा? मोतीलाल जी, जवाहर जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल जी, और प्रियंका जी। सिर्फ़ G! बाक़ियों को तो समय-समय पर सिर्फ़ उनकी सेवा करने का ही सौभाग्य प्राप्त हुआ।

महात्मा गांधी ने सही कहा था
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जब महात्मा गाँधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाए तब उन्होंने सही कहा था। आज उनके इस कथन को सार्थक करने का काम प्रजा ने उठा लिया है, और बहुत जल्द कांग्रेस के इस वंश परम्परागत ढाँचे को उखाड़ फेंका जाएगा।

ठंड बहुत है सो जाओ
शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा- चलिए मेरे प्यारे कांग्रेसी मित्रों, फिर एक बार ज़ोर से परिवार का जयकारा लगाइए और कम्बल ओढ़ कर सो जाइए। ठंड भी बहुत है। देश की चिंता करने वाले जाग रहे हैं। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

लोकसभा में हार के बाद राहुल ने दिया था इस्तीफा
लोकसभा चुना में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अपना इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Published on: