भोपाल

मध्य प्रदेश में कोरोना के 84 नए मरीज, कुल संख्या 1485, अब तक 76 की मौत

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1485 पर पहुंच गई है

2 min read
Apr 21, 2020

भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 84 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1485 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से चार और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 76 हो गई है।

इसमें सबसे अधिक 52 मौतें अकेले इंदौर में हुई हैं। जबकि कोरोना से भोपाल में सात, उज्जैन में छह, देवास में पांच, खरगोन में चार, और छिंदवाड़ा और मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के कुल 52 में से 26 जिलों में अब तक कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है। हालांकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का कोई नया जिला कोरोना की चपेट में नहीं आया है।

इंदौर कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना के सात मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों संख्या 897 हो गयी है। जबकि राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों के संख्या 254 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश में अब तक इंदौर में 897, भोपाल में 254 के अलावा धार में 36, रायसेन में 24, होशंगाबाद में 25, जबलपुर में 21, आगर मालवा में 8, शाजापुर में 6 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा मुरैना में 16, उज्जैन में 27, खरगोन में 41, खंडवा में 32, बड़वानी में 24, ग्वालियर में 6, देवास में 19, श्योपुर में 04, विदिशा में 13, छिंदवाड़ा में 04, शिवपुरी में दो, रतलाम में 09, मंदसौर में 08, सागर में 02, अलीराजपुर में 03 और बैतूल, टीकमगढ़ और राजगढ़ में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।

इसके अलावे प्रदेश में अब तक 138 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 71 लोग इंदौर में और इसके बाद 31 लोग भोपाल में अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश में कुल 1271 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इनमें से 1242 की हालत स्थिर है जबकि 29 मरीज गंभीर हैं।

Updated on:
21 Apr 2020 07:58 am
Published on:
21 Apr 2020 06:55 am
Also Read
View All