cosmetic surgery : गोल्डन रेशो फेस झुर्रियां-त्वचा टाइट कराने हर माह आ रहे 12 लोग, इनमें 80% महिलाए
cosmetic surgery : रेनू…उम्र 28 साल। नाक दबी थी, शादी टूट गई। रेनू ने नाक की राइनोप्लास्टी कराई। इससे नाक नुकीली हो गई और सौंदर्य बढ़ गया। इस केस में जरूरत के लिए युवती ने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई। लेकिन अब प्रदेश में जवान बने रहने और गोल्डन रेशो फेस की चाहत में लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करा रहे हैं।
पहले प्रदेश में सिर्फ इंदौर में ही इसका विकल्प था। अब भोपाल में एम्स से लेकर निजी मेडिकल कॉलेजों में हर माह 150 कॉस्मेटिक सर्जरी हो रही है। इनमें 40% पुरुष हैं। महज दो माह में ही चार निजी मेडिकल कॉलेजों में भी शुरुआत की गई है। इसके लिए 25 हजार से तीन लाख तक के पैकेज हैं। प्लास्टिक सर्जन डॉ. विकास मालविया ने बताया, हाल ही में उन्होंने पांच कॉस्मेटिक सर्जरी की है। इसमें40-50 साल की चार महिलाओं की आईब्रो और फेस लिफ्ट की थी।
कॉस्मेटिक सर्जरी से लोगों को बेहतर भविष्य देने का प्रयास है। इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। अब पुरुष भी आगे आ रहे हैं। - डॉ. राहुल दुबेपुरिया, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन, एम्स
हेयर ट्रांसप्लांट: गंजापन दूर किया जाता है।
आग्मेंटेशन: चिन के आकार को बड़ा/छोटा या फिर इम्प्लांट से तब्दीली की जाती है।
आईलिड सर्जरी: पलकों से एक्स्ट्रा फैट निकालकर आंखों के आकार को सही किया जाता है।
राइनोप्लास्टी: इससे नाक का आकार सही किया जाता है।
आईब्रो और फेस लिफ्ट: झुर्रियां और एक्स्ट्रा फैट हटाए जाते हैं।
ईयर सर्जरी: कानों के लिए यह सर्जरी होती है।
-बदलाव स्थायी, यदि चेहरा भद्दा लगने लगे तो पहले जैसा नहीं किया जा सकता।
-संक्रमण, दाग-धब्बबे हो सकते हैं इनमें उपयोग सिलिकॉन व कई ऑयल और सामग्री के दुष्प्रभाव