भोपाल

लॉकडाउन की उल्टी गिनती शुरू, जानें किसे कितनी मिल सकती है छूट

21 दिनों का लॉकडाउन कल यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2020, 5:43 PM IST
Countdown of lockdown

भोपाल. 21 दिनों का लॉकडाउन कल यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मंगलवार के बाद अगल लॉकडाउन बढ़ता भी है तो कुछ ढील दी जाएगी ताकि जान के साथ-साथ जहान को भी बचाया जा सके। इसके अलावा ये भी तय है कि बुधवार से लॉकडाउन 2 भी शुरू होगा, जो लॉकडाफन का बदला हुआ स्वरूप होगा।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन 2 में कृषि के साथ-साथ कल-कारखानों और माल के ट्रांसपोर्ट में कुछ छुट दी जा सकती है। इस बात का संकेत रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिए थे। ऐसे में साफ है कि हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर अन्य इलाके में कुछ राहत दी जा सकती है।

किसानों को छूट

लॉकडाउन 2 में खेती-किसानी में छूट दी जा सकती है। इसके अलावे रेड और ऑरेंज जोन में भी सब्जियां घर तक पहुंचाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे ताकि किसानों का आय बना रहे और आम लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

कल-कारखानों में काम होंगे शुरू

जानकारी के अनुसार, कामगारों की स्थिति सुधारने के लिए छोटे और मध्यम उद्योंगों को खोला जा सकता है। बताया जा रहा है इन जगहों पर काम करने वाले मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही रहकर काम करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

इसके अलावे कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी काम की शुरुआत हो सकती है। साथ ही सड़क किनारे सामान बेचने वाले, मोबाइल, गाड़ी, इलेक्ट्रीक रिपेयर की दुकान, धोभी, मोची प्रेस वाला और अन्य को काम करने की इजाज मिल सकती है।

इन शहरों को नहीं मिलेगी छूट

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई ऐसे शहर हैं, जहां से कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यहां पर कोई छूट नहीं मिलने वाला है।

Updated on:
13 Apr 2020, 5:43 PM IST
Published on: