भोपाल

प्रदेश में कोवैक्सीन से सात गुना ज्यादा लगी कोविशील्ड

टीकाकरण में 18-44 साल की 50 फीसदी आबादी इंदौर पहले - भोपाल दूसरे नंबर पर  

less than 1 minute read
Jul 19, 2021
corona_vaccine_1.jpg
भारत ने दिया वैक्सीन डोज का सबसे बड़ा ऑर्डर,भारत ने दिया वैक्सीन डोज का सबसे बड़ा ऑर्डर,

भोपाल : प्रदेश में अब ढाई करोड़ से ज्यादा का टीकाकरण हो गया है। वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति ज्यादा हो रही है। कोवैक्सीन से सात गुना ज्यादा कोविशील्ड लगाई गई है। टीकाकरण में सबसे आगे युवा वर्ग है। अब तक हुए कुल टीकाकरण में 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों की संख्या पचास फीसदी है। प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर टीकाकरण में सबसे आगे है। राजधानी भोपाल दूसरे नंबर पर है। टीकाकरण के महाअभियान में आदिवासी जिलों की स्थिति में सुधार हुए है लेकिन अभी भी ये जिले निचले पायदान पर हैं। पहले की तुलना में दूसरा डोज लेने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वैक्सीन की आपूर्ति बढऩे के बाद प्रदेश में और तेजी से टीकाकरण की उम्मीद जताई जा रही है।

ये है टीकाकरण की स्थिति :
कुल टीकाकरण - 2 करोड़ 53 लाख
पहला डोज - 2 करोड़ 12 लाख 54 हजार
दूसरा डोज - 40 लाख 46 हजार
कोविशील्ड - 2 करोड़ 22 लाख 36 हजार
कोवैक्सीन - 30 लाख 58 हजार
पुरुष - 1 करोड़ 39 लाख 78 हजार
महिला - 1 करोड़ 13 लाख 18 हजार

टीकाकरण में युवा सबसे आगे :
18-44 उम्र वर्ग - 1 करोड़ 27 लाख 56 हजार
45 -60 उम्र वर्ग - 74 लाख
60 से ज्यादा उम्र - 51 लाख 45 हजार

टीकाकरण में टॉप 5 जिले :
- इंदौर - 27 लाख 80 हजार
- भोपाल - 17 लाख 37 हजार
- जबलपुर - 12 लाख 48 हजार
- उज्जैन - 10 लाख 13 हजार
- ग्वालियर - 9 लाख 44 हजार

टीकाकरण में सबसे पिछड़े जिले :
- आगर - 1 लाख 66 हजार
- हरदा - 1 लाख 73 हजार
- श्योपुर - 1 लाख 78 हजार
- अलीराजपुर - 1 लाख 81 हजार
- उमरिया - 1 लाख 93 हजार

Published on:
19 Jul 2021 01:01 pm