भोपाल

दुष्कर्म पीडि़ता को समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस ने किया मामला दर्ज

2 min read
Mar 25, 2019
Cheating in name of getting security guard job in Singrauli

दुष्कर्म के केस में समझौते से इंकार करने पर आरोपी के दोस्त ने पीडि़ता को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, २७ वर्षीय युवती ने डेढ़ साल पहले सीहोर में देवेंद्र और संदीप नामक युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। युवती ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च को उसके मोबाइल पर वॉट्सएप काल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम कपिल बताते हुए खुद को आरोपियों का दोस्त बताया। उसने पहले केस वापस लेने के लिए लालच दिया। पीडि़ता ने जब इंकार किया तो वह परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा।

-----

बीटेक छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में रहने वाली १९ वर्षीय छात्रा एक निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ समय से संजय मेहर नामक युवक उसका कालेज आते-जाते समय पीछा कर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। छात्रा ने उसे कई बार समझाईश दी, लेकिन वह नहीं माना। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्रा एम्स अस्पताल के सामने से निकल रही थी, तभी संजय उसके पीछे करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह उसे धमकाने लगा, तभी छात्रा के चाचा ने संजय को पकड़कर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, संजय की शिकायत पर छात्रा के चाचा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
------------------

लिफ्ट देकर महिला से हरकत
भोपाल। बस स्टॉप पर वाहन का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसका परिचित अपने साथ एक्टिवा पर लेकर गया और रास्ते में उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान आरोपी ने महिला पर शराब फेंकी और उसके कपड़े फाडऩे का भी प्रयास किया। गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक गुलाबगंज विदिशा निवासी 29 वर्षीय महिला पिछले तीन महीने से अपने दूसरे पति के साथ पिपलानी इलाके की झुग्गीबस्ती में रह रही है। वह एक संस्थान की कैंटीन में काम करती है। अरुण कौशिक नामक युवक को महिला पिछले दो सालों से जानती है। दोनों की पहचान विदिशा में काम के दौरान हुई थी।

शनिवार को डीबी मॉल गई थी। वहां से वापस घर जाने के लिए बस स्टाप पर वाहन का इंतजार कर रही थी, तबी अरुण कौशिक मिल गया। उसने पिपलानी तक लिफ्ट देने का कहकर उसे अपनी एक्टिवा पर बैठा लिया। चार वॉल मैदान के पास अरुण ने बाइक रोकी। इसके बाद शराब पीने लगा। महिला ने उसे टोका तो उसने उसके चेहरे पर शराब फेंक दी और झूमाझटकी कर कपड़े फाडऩे की कोशिश करने लगा। अरुण के चंगुल से छूटकर महिला शुक्रवार मार्केट की तरफ भाग निकली।

Published on:
25 Mar 2019 09:25 am
Also Read
View All