भोपाल

क्या कभी कुल्हड़ में चाय पी है आपने? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

मिट्टी के बने बर्तनों में चाय ( cup of tea in kulhad ) पीने का अपना अलग मजा होता है। मिट्टी के बर्तन बहुत साफ होते हैं क्या कभी आपने नोटिस किया है, जिस बर्तन, कप या गिलास में आप चाय पी रहे हैं, वो आपकी सेहत के लिहाज से ठीक भी है या नहीं?

3 min read
health news
क्या कभी कुल्हड़ में चाय पी है आपने? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक नहीं बल्कि अलग अलग क्षेत्रों में खास पहचान मिली है। जिसके कारण है ही इस शहर को पूरे विश्व में पहचाना जाता है। नवाबों के शहर की तहजीब पूरी दुनिया में मानी जाती है। राजधानी होने के अलावा भोपाली पटिये, पान और सुलेमानी चाय तालाबों के इस शहर को दुनियाभर में खास बना देते हैं। कहते हैं, यहां आने वाले मेहमान से चाय पीने का ना पूछना उसकी तौहीन करने के समान होता है। ऐसी कहावत है, भला बताओं उनके यहां गए और उन्होंने चाय तक का नहीं पूछा'। हालांकि, ये तो सिर्फ कहावती बात है। लेकिन, हकीकत ये है यहां के लोगों को चाय का बहुत शौक होता है।


किस बर्तन में चाय पी रहे हैं आप?

लेकिन, क्या कभी आपने नोटिस किया है, जिस बर्तन, कप या गिलास में आप चाय पी रहे हैं, वो आपकी सेहत के लिहाज से ठीक भी है या नहीं? आपने गौर किया होगा कि, शहर में कई चाय की होटलों पर मिट्टी के बर्तन में दी जा रही है। इसे कुल्हड़ या अखोरा कहा जाता है। उत्तर भारत के शहरों से शुरु हुए कुल्हड़ के इस चलन को देशभर में पसंद किया जाने लगा है। कुल्हड़ में चाय पीते समय इससे मिट्टी की भीनी-भीनी महक आती है। जो चाय को एक खास तरह का फ्लेवर देती है।


इन चीजों में चाय पीना हानिकारक

आपको बता दें की कुल्हड़ में चाय पीना बाकि अन्य चीजों में चाय पीने की तुलना में बहुत फायदेमंद है। आपने कई चाय के कई स्टॉल्स ऐसे भी देखे होंगे जहां, फोम, प्लास्टिक और स्टील के कपों ग्राहक को चाय सर्व की जाती है। लेकिन, इन चीजों में चाय पीने से सेहत को काफी नुकसान हो सकते हैं। आइये जानते हैं इन चीजों से होने वाले नुकसान के बारे में...।


-डिस्पोजल गिलास के नुकसान

कई सारी जगहों पर देखा गया है कि दुकानों व शादियों में लोग चाय के लिए फोम के कप का ही प्रयोग करते हैं। ये Polystyrene से बने हुए होते हैं जो हमारे स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक होता है। जिस समय आप इसमें चाय डालते हैं। तो फिर इसके कुछ हानिकारक तत्व चाय में घुलकर पेट के अंदर चले जाते हैं। जिससे बाद में आगे चलकर आपको कैंसर की गंभीर बीमारी भी हो सकती है। फोम वाले कप में मौजूद स्टाइरीन से आपको कमज़ोरी थकान, अनियमित हार्मोनल बदलाव के अलावा और भी अनेक तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए इन कप में कभी भूल से भी चाय नहीं पीनी चाहिए।

-स्टील और कांच के गिलास से नुकसान

अगर आप सड़क के किनारे बिकने वाली स्टील या कांच के गिलास में चाय पी रहे हैं। तो फिर जान लें की यह भी नुकसानदायक होते है। अगर इन कप को अच्छे से धोया नहीं गया हो तो फिर इसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। अत्यधिक जगहों पर दुकान वाले कप को साफ़ करने के लिए गंदे पानी का प्रयोग करते हैं। और इस वजह से इनमें चाय पीने से इन्फेक्शन का खतरा काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। इससे आपको डायरिया और फ़ूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बीमरियां भी हो सकती हैं। जबकि कुल्हड़ में चाय पीने से ऐसी किसी भी चीज़ का कोई खतरा नहीं रहता है।

इको फ्रेंडली होता है कुल्हड़

प्लास्टिक और फोम के गिलास स्वास्थ के साथ हमारे पर्यावरण के लिए भी काफी ज़्यादा हानिकारक होते हैं। जबकि कुल्हड़ पूरी तरह से इको फ्रेंडली होते हैं। इसको आप जैसे ही नष्ट करते हैं वह कुछ ही दिन बाद मिट्टी में घुल-मिल जाता है।

कुल्हड़ के अन्य फायदे

-मिट्टी के बर्तनों का स्वभाव basic होता है जिस वजह से ये बॉडी के एसिडिक स्वभाव में कमी लाते हैं। और इसके अलावा मिट्टी के कपों में और भी कई सारे गुण होते है। इसीलिए आप मिट्टी के कुल्हड़ में दूध, चाय और लस्सी कुछ भी पी सकते हैं कुल्हड़ में पीने कि वजह से इन सभी का स्वाद दोगुना हो जाता है।

-कुल्हड़ में चाय पीने से हड्डिया काफी मज़बूत हो जाती है।

-मिट्टी का होने की वजह से कुल्हड़ में Calcium भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा कर देता है।

-मानसून के मौसम में कुल्हड़ में चाय पीने से शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होती है।

-कुल्हड़ में जो सूक्ष्म तत्व होते है वह बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।

-दोस्तों मेरा यकीन मनिएं कुल्हड़ में चाय पीने से स्वाद व पौष्टिकता दोनों ही बहुत ज़्यादा बढ़ जाते है।

Updated on:
12 Dec 2019 10:45 am
Published on:
11 Dec 2019 07:23 pm