आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं एेसे में रात को बेहतरीन नींद आती है, जानिए कई हैरान कर देने वाले फायदे।
भोपाल/ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने वैसे ही आम इंसान की कमर तोड़ दी है। अकसर लोगों ने साइकिल को ही अपनी आवाजाही का साधन बना लिया है। हालांकि, आज के समय में साइकिल कई लोगों की मजबूरी भी बन गई है। दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने और बाइक या कार से अपने सफर को पूरा करने की आदत ने अकसर लोगों को कई बीमारियों का शिकार भी कर दिया है। ऐसे में कई चिकित्सक स्वस्थ रहने के लिए अपने मरीजों को साइकिलिंग करने की सलाह देते हैं। वैसे कई युवा भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए सुबह की सैर साइकिल के साथ करते नज़र आ रहे हैं।
वैसे साइकिलिग करने को मजबूरी कहें या शौक ये स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुराग शर्मा के मुताबिक, अगर लोगों को साइकिलिंग करने के पूरे फायदे पता हो जाएं, तो लोग करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों में घूमना छोड़कर साइकिलिंग करना शुरु कर दें। हालांकि, आजकल के भागदोड़ भरे जीवन में मोटर गाड़ियों की रफ्तार का मुकाबला साइकल से नहीं किया जा सकता। लोगों की काम पर पहुंचने की जल्दी हो या तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने की आवश्यक्ता इन सबके बीच हर व्यक्ति के लिए दिनभर केकाम साइकल से कर पाना संभव नहीं है। लेकिन अगर हम 24 घंटे में एक बार सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने को दे देते हैं। तो यकीन मानिये हम 90 फीसदी बीमारियों से खुद को बचा लेंगे। साइकिल चलाने से शरीरिक, मानसिक और मर्दाना ताकत जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है, आइये जानते हैं इनके बारे में...।
दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है 'ब्लैक फ्राइडे', जानिए इसके पीछे की खास कहानी
[typography_font:14pt;" >ये हैं फायदे
-लंबे समय तक रहेंगे जवान
अगर आप प्रतिदिन दो किमी या 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे।
-लेंगे पूरी नींद
आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं एेसे में रात को बेहतरीन नींद आती है।
-तेजी से एक्टिव होंगे इम्यून सेल्स
आधा घंटा साइकिल चलाने से बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं।
-मसल्स होंगे हेल्दी
साइकिल चलाने से बॉडी की तमाम मसल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। इससे सेक्स पॉवर भी बढ़ता है।
-दिमाग तेज होगा
साइकित चलाने से ब्रेन पॉवर एक्टिव होता है, जो सामान्य लोगों से अधिक ब्रेन पॉवर होता है।
-तेजी होगा फैट बर्न
आधे घंटे साइकिल चलाने से व्यक्ति इतना कैलोरी नष्ट करता है कि उसका एक्ट्रा फैट कम हो जाता है।