भोपाल

पेड पर लटका मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला जीएमसी का पर्चा

नशे का आदी होने के कारण घर में होता था अधेड़ का विवाद
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 3:56 PM IST
Person commits suicide by hanging in khandwa
Person commits suicide by hanging in khandwa

भोपाल। गांधी नगर थाना अंर्तगत सेंट्रल जेल के समीप रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक अधेड का शव पेड़ पर लटका देखा। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जेब से मिले एक शासकीय अस्पताल के पर्चे के आधार पर उसकी पहचान हुई है। करीब तीन दिन पहले उसने सर्दी, खांसी होने पर अस्पताल में चेकअप करवाया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक राहगीर ने भोपाल सेंट्रल जेल के पास स्थित गौशाला के पीछे पहाडिय़ों पर शीशम के पेड़ पर एक अधेड का शव लटका देखा था। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पेड पर गमछे से बंधा शव लटका था। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से जीएमसी का एक पर्चा मिला। जिससे अधेड की पहचान मूलत: गुलाबगंज विदिशा निवासी 48 वर्षीय नवल किशोर पिता गौरेलाल के रूप में हुई।


नवल किशोर नया गांव, गांधी नगर में पत्नी, बेटा और दो बेटी के साथ किराए से कमरा लेकर रहता था। वो गांधी नगर स्थित देशी कलारी में काम करता था, लॉक डाउन में कलारी बंद होने से वो सब्जी का ठेला लगा रहा था। बताया जा रहा है कि शराब की लत के कारण उसका घर में विवाद चल रहा था और वो घर के बाहर ही पट्टी पर सो जाया करता था। साथ ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब आठ दिन से वे घर पर भी नहीं आए थे।


कहीं कोरोना के डर से तो नहीं कर ली आत्महत्या
पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं कोरोना के डर से तो अधेड़ ने आत्महत्या नहीं कर ली। क्योंकि जेब में मिले पर्चे से पता चला है कि उसे सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी। साथ ही उसने 22 मई को जीएमसी में इलाज और कोरोना जांच भी करवाई थी। इसलिए अब पुलिस उसकी जांच रिपोर्ट की जानकारी जुटा रही है। साथ ही हाल फिलहाल उसके किसी से विवाद या परेशानी क े बारे में पता किया जा रहा है।

Published on: