भोपाल

भोपाल में डेंगू का कहर, सामने आए 26 मरीज पॉजिटिव, 78 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

Dengue havoc : रुक-रुक कर जारी बारिश के दौर के कारण पानी इकट्ठा हो रहा है। जिसमें लार्वा पनपने के कारण डेंगू वाले मच्छरों की संख्या तेजी बढ़ रही है। जिसका नतीजा ये है कि सिर्फ शहर में ही हर रोज कम से कम तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकल रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 1:10 PM IST
dengue

Dengue havoc in Bhopal :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर डेंगू का कहर बढ़ने लगा है। जिले भर में रुक-रुक कर जारी बारिश के दौर के कारण पानी इकट्ठा हो रहा है। जिसमें लार्वा पनपने के कारण डेंगू वाले मच्छरों की संख्या तेजी बढ़ रही है। जिसका नतीजा ये है कि सिर्फ शहर में ही हर रोज कम से कम तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकल रहे हैं। वहीं, 15 दिनों की बात करें तो भोपाल में रिकॉर्ड 26 मरीज सामने आ चुके हैं।

बात करें मध्य प्रदेश की तो सूबे के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर के बाद अब राजधानी भोपाल में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। शहर से अब तक 78 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बीते 15 दिनों में 26 मरीज पॉजिटिव आए हैं। रिर्पोट की माने तो हर दिन तीन मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं।

भोपाल में तेजी से पाव पसार रहा डेंगू

वहीं, भोपाल में भी डेंगू तेजी से अपने पांव पसार रहा है। कई क्षेत्रों में एकाएक डेंगू के मामलों में तेजी आती जा रही है। शहर के पिपलानी, इंद्रपुरी, साकेत नगर इलाके डेंगू संक्रमण का हॉट स्पॉ बने हुए हैं।

जान लें डेंगू के ये लक्षण

-तेज बुखार
-सिर दर्द होना
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
-जी मचलाना और उल्टी होना
-आंखों में दर्द होना

डेंगू से बचने में ये उपाय कारगर

-पूरी बांह की शर्ट और पैंट पहनें
-आसपास में जलभराव और गंदगी ना रखे
-गमले और कूलर में पानी ना जमा होने दें
-पानी की टंकी का पानी साफ रखे
-घर में साफ-सफाई रखें

Updated on:
18 Jul 2024, 1:10 PM IST
Published on: