27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर झाड़ू लगाता दिखा स्पाइडर मैन, देखकर हर कोई हो रहा हैरान, आप भी देखें Video

Spider Man sweeping road : VIP रोड पर कचरा उठाता और झाड़ू से सड़कें साफ करता दिखा हॉलीवुड सुपरहीरों स्पाइडर-मैन की वेशभूषा में एक युवक। भोपाल को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के उद्देश्य से शहरवासियों को अनोखे ढंग से कर रहा जागरूक।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jul 2024, 11:40 AM IST

Spider Man sweeping road

Spider Man sweeping road :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर स्पाइडर-मैन घूमता नजर आ रहा है। हालांकि, ये स्पाइडरमेन कहीं मकड़ी का जाल नहीं फैंक रहा, बल्कि सड़क पर झाड़ू लगाते और साफ-सफाई करता नजर आ रहा है। स्पाइडर मैन की वेशभूषा बनाए एक युवक शहर के VIP रोड पर कचरा उठाता नजर आया। अपने सुपरहीरो को इस तरह सड़क की सफाई करते देख हर कोई हैरान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक के वीडियोज अपने मोबाइल कैमरे से बनाने शुरु कर दिए। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगे हैं।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि हम हॉलीवुड के सुपरहीरो 'स्पाइडर-मैन' की बात कर रहे हैं तो नहीं। हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस शख्स की स्पाइडरमैन की वेशभूषा पहने भोपाल के वीआईपी रोड पर साफ सफाई कर रहा है। अपने संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शख्स ने सुपरहीरो वाली वेशभूषा पहन रखी है। शख्स ने लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने के लिए स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनी थी। इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- PM Street Vendor Scheme में MP अव्वल, आज दिल्ली में मिलेगा सम्मान, पढ़े पूरी खबर

भोपाल को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना उद्देश्य

गौरतलब है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हर साल इंदौर को मिलता है। लेकिन इस बार तह खिताब राजधानी भोपाल को मिले इसके लिए लोग अपने-अपने तरीके से प्रयास कर रहे हैं। कोई रील बनाकर स्वच्छता सन्देश दे रहा है तो कोई घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इस बीच अब इस शख्स ने भी अपने तरीके से एक प्रयास किया है। अब देखना यह होगा कि राजधानीवासी इससे कितना जागरूक होते हैं।