3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 7 लाख से ज्यादा किसानों को सौगात, खातों में 210 करोड़ रुपए डालेगी सरकार

MP Farmers- सीएम मोहन यादव समारोहपूर्वक किसानों को भुगतान करेंगे, सोयाबीन भावांतर योजना के तहत यह राशि दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Approval of a project worth Rs. 10520 crore for farmers in MP

Approval of a project worth Rs. 10520 crore for farmers in MP

MP Farmers- मध्यप्रदेश के 7 लाख से ज्यादा किसानों को राज्य सरकार सौगात देगी। इन किसानों के बैंक खातों में 210 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। सोयाबीन भावांतर योजना के तहत यह राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव समारोहपूर्वक किसानों को इसका भुगतान करेंगे। प्रदेश में 15 जनवरी तक चली सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना में मंडियों में फसल बेच चुके किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी।

प्रदेश के सोयाबीन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए यह योजना लागू की गई थी। इसमें मंडियों के भाव के आधार पर मॉडल रेट निर्धारित किए गए। राज्य सरकार एमएसपी से मॉडल रेट के अंतर की राशि किसानों को देती है। अब तक तीन समारोह आयोजित कर किसानों को करीब 1300 करोड़ दिए जा चुके हैं। किसानों के सीधे बैंक खातों में ये राशि भेजी जाती है।

29 को होगा भुगतान समारोह

अधिकारियों के अनुसार सोयाबीन भावांतर भुगतान समारोह विदिशा जिले में होगा। जिले के शमशाबाद में यह कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है। समारोह 29 जनवरी को होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। वे यहां से
प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के बैंक खातों में भावांतर की राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रदेशभर के इन किसानों के खातों में कुल 210 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। किसानों ने मंडियो में 17 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन बेचा था।