
भोपाल। राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ साथ आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आचार संहिता के लागू होने से राजनीतिक पार्टियों को सभी चीजों का ब्यौरा चुनाव आयोग को देना है चाहे वो रैली करनी हो या फिर कोई सभा।
दूरदर्शन और रेडियो पर दिए अलग अलग समय....
चुनाव आयोग ने इस बार दूरदर्शन और रेडियो पर प्रचार के लिए अलग अलग राजनीतिक पाटियों को अलग अलग समय दिया है।
आयोग ने दूरदर्शन और रेडियो पर प्रचार के भाजपा को 206 और कांग्रेस को 175 मिनट दिए हैं तो वही बसपा को 68, सीपीआई और एनसीपी को 46, तृणमूल कांग्रेस और सीपीआईएम को 45 मिनट दिए हैं।
दिया जाएगा 5 मिनट अतिरिक्त समय....
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव का कहना कि पहली बार में 5 ,5 मिनट का समय दिया जाएगा। इसी आधार पर समय का उपयोग राजनीतिक दल कर पाएंगे।
राजनीतिक पाटियों को प्रसारण का समय और तारीख चुनाव आयोग और प्रसार भारती कार्पोरेशन से बात करके कर तय करना पडेगा। राजनीतिक पाटियों को प्रचार प्रसार के रिकार्डिंग के लिए अलग से अनुमति लेनी पडेगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश मेें राजनीतिक पाटियों के द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य के अलग अलग जिलों में राजनीतिक पाटियों द्वारा रोड शो आदि किए जा रहे है।
राज्य में आंचार संहिता लगने के बाद से कई जिलों से आयोग का आंचार संहिता का उल्लंघन के मामले भी सामने आए है।
इस तारीख पर होगा मतदान....
कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया। एमपी की सभी 230 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव कराए जाएगें। 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 11 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2019 को खत्म हो जाएगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा।
मैदान में है ये पार्टियां....
मध्य प्रदेश में की सियासी लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्यरूप से है। भाजपा कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आलावा एससीएसटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सपाक्स की अनारक्षित समाज पार्टी' ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं कुछ निर्दलीय भी चुनाव में हाथ अजमा सकते हैं।