दिग्विजय सिंह पर बरसी महाराष्ट्र CM की Wife, जानें क्यों

महाराष्ट्र के CM और MP के EX CM दिग्विजय सिंह के बीच जंग तेज हो गई है। फडणवीस की पत्नी अमृता ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की है....।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2016, 2:30 PM IST
Amruta Fadnavis Latest News
Amruta Fadnavis Latest News


भोपाल/मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की Wife ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलकर राजनीति गर्मा दी है। अमृता फडणवीस ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की है।

अमृता फडणवीस ने भाजपा महिला शाखा के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा कि सिंह अपना राजनीतिक निशाना साधने के लिए महिला के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी चीज करना मुझ जैसी कामकाजी महिलाओं का अपमान है। अमृता ने कहा कि जिस विनिमय का उन्होंने जिक्र किया है, वह एक्सिस बैंक की वर्ली शाखा का है, जबकि मैं लोअर परेल स्थित शाखा में जॉब करती हूं। उससे कोई लेना-देना भी नहीं है।

मुख्यमंत्री फडणवीस के वकील गणेश सोवानी ने कुछ दिन पहले ही सिंह से बिना शर्त माफी मांगने की मांग थी और कहा था कि ऐसा नहीं होने पर उनके मुवक्किल के पास दीवानी और फौजदारी मुकदमा करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचता है।

इसका जवाब दिग्विजय सिंह ने TWEET पर दिया। उन्होंने कहा था कि मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अगुवाई वाले झुग्गीबस्ती पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) ने आधिकरिक रूप से सभी एसआरए डेवलपरों से एक्सिस Bank की वर्ली शाखा में खाता खुलवाने को कहा गया है। आपको पता है क्यों? श्रीमती फडणवीस एक्सिस बैंक की उपाध्यक्ष भी हैं। निजी बैंक एक्सिस के लिए अप्रत्याशित। भाई-भतीजावाद की हद। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद ही बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है।
Published on: