भोपाल

क्रिकेट के बाद जोश में डांस करते नजर आए 75 साल के दिग्विजय, वायरल हुआ वीडियो

यह उनके लिए फुर्सत के वो पल हैं, जिन्हें वो खुद के जोश और उत्साह के रंग में रंगते दिख रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी फिलहाल गुजरात चुनाव प्रसार के लिए गुजरात में हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा विश्राम पर है। ऐसे में फुर्सत के कुछ पल दिग्विजय ने खुद के साथ थिरकते अंदाज में गुजारे।
2 min read
Nov 22, 2022
digvijay_dance.jpg

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्मंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह कभी क्रिकेट खेलते नजर आए हैं, तो कभी जोश उत्साह में थिरकते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गी एक गीत पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह उनके लिए फुर्सत के वो पल हैं, जिन्हें वो खुद के जोश और उत्साह के रंग में रंगते दिख रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी फिलहाल गुजरात चुनाव प्रसार के लिए गुजरात में हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा विश्राम पर है। ऐसे में फुर्सत के कुछ पल दिग्विजय ने खुद के साथ थिरकते अंदाज में गुजारे। हालांकि उनका इस अंदाज पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने जैसे ही वीडियो देखा तो वह उनकी चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर ट्विट करते हुए दिग्गी पर तंज कसते हुए लिखा है कि आपकी यह धारदार चाल हमेशा बनी रहे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में दिग्विजय जी जान से जुटे हैं। उनका जोश 75 वर्ष की उम्र में भी किसी युवा से कम नहीं दिख रही। यात्रा के दौरान फुर्सत के क्षणों में वह कभी क्रिकेट खेलते नजर आए हैं, तो कभी पूरे जोश और उत्साह के साथ थिरकते दिखे हैं। उनका एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी चुटकी लेने से पीछे नहीं हटे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्तम ने कहा कि 'उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा। आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे।'

यहां आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। अब तक तय शेड्यूल के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में गुजरात पहुंचे हैं। इस दौरान यात्रा दो दिन के विश्राम पर है। विश्राम और फुर्सत के यही क्षण दिग्विजय सिंह पूरे जोश और उत्साह से बिताते नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रीय समन्वयक ने शेयर किया है वीडियो
कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक गौरव पांधी ने दिग्विजय सिंह के इस उत्साह और जोश को कैमरे में कैद किया और ट्विटर पर वीडियो शेयर कर दिया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'भारत जोड़ो यात्रा के मप्र में प्रवेश करने से पहले दो दिन के विश्राम के दौरान खुद को नवीन ऊर्जा से लबरेज करते हुए कुछ प्रफुल्लित, नाचते-गाते चेहरे। दिग्विजय सिंह जी की तो क्या बात है।'

दिग्विजय सिंह ने यूं दिया जवाब
इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने लिखा 'जब कई दिनों तक हम साथ चल रहे हों तो क्या हमें मौज-मस्ती नहीं करनी चाहिए। हां, हमें करना चाहिए और हम करते हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में हमारे साथ शामिल हों। हमारे यात्रियों के लिए इस सबका इंतजाम करने के लिए हर्षवर्धन सपकाल का भी धन्यवाद!'

Updated on:
22 Nov 2022 01:59 pm
Published on:
22 Nov 2022 01:59 pm