भोपाल

BJP के दिग्गज नेता के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे दिग्विजय, यह है मामला

दिग्विजय ने ट्वीट सोमवार को सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। भाजपा नेता ने दिग्विजय को पाकिस्तान और उग्रवादियों दोस्त बताया था...>

2 min read
Apr 03, 2023

भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं एमपी की पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता के खिलाफ मानहानि का केस दायकर करने का निर्णय लिया है। दिग्विजय ने ट्वीट सोमवार को सुबह ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। भाजपा नेता ने दिग्विजय को पाकिस्तान और उग्रवादियों दोस्त बताया था। इस बयान के बाद से दिग्विजय सिंह बेहद गुस्सा हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव से बेहद खफा हैं। दिग्विजय ने मुरलीधर राव पर मानहानि का केस दर्ज करने का फैसला लिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट पर कहा है कि मुरलीधरजी आपने जो मुझ पर आरोप लगाए इसका जवाब आपको अदालत में देना होगा। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि केस में सजा होने के बाद देशभर में यह मुद्दा गर्माया हुआ है। सूरत से सजा होने के बाद बिहार में भी राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना है।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि क्या आप भोपाल भाजपा आइटी सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं?

इन सबी को व इनके 14 और साथियों को एमपी पुलिस की एटीएस ने पाकिस्तान की आइएसआइ के लिए जासूी करते हुए पकड़ा था। लेकिन आप के मामाजी ने इनके खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामाजी से पूछेंगे आप में साहस है?

दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा है कि आज वे सभी देसद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आप की सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे और आप या मैं?

Updated on:
03 Apr 2023 12:53 pm
Published on:
03 Apr 2023 12:39 pm
Also Read
View All