
uma bharti big statement reservation will not end in india till social equality
Uma Bharti Big Statement: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा में शामिल हुईं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान (Uma Bharti Big Statement) दिया है। उमा भारती ने साफ-साफ कहा है कि देश से आरक्षण (reservation) कोई माई का लाल नहीं हटा सकता, आरक्षण तब तक रहेगा जब तक राष्ट्रपति-पीएम और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग एक साथ सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे।
राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा के मंच से उमा भारती ने कहा- आरक्षण कोई माई का लाल नहीं छीन सकता, देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण बेहद जरूरी है। हमारा समाज लंबे समय से जातिगत आधार पर बंटा रहा जिसके कारण लोगों के बीच गहरी आर्थिक असमानताएं हैं और आरक्षण इस आर्थिक असमानता को कम करने में बड़ा सहायक है। उमा भारती ने आगे कहा कि जब तक देश के राष्ट्रपति-पीएम और चीफ जस्टिस के परिवार के लोग भी सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ेंगे तब तक समाज में वास्तविक समानता नहीं आएगी तब तक देश में आरक्षण खत्म नहीं हो सकता।
उमा भारती ने मंच से कहा कि लोधी समाज की संख्या काफी अधिक है और उनकी भागीदारी से सरकारें बनती हैं। यह समाज सरकार बनाने की ताकत रखता है, इसलिए अब समानता के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। इस दौरान उमा भारती ने मंच से पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहलगाम की घटना का जवाब देकर भारत ने अपनी ताकत पूरी दुनिया में साबित की है और एक दिन भारत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेकर ही रहेगा, उस दिन पाकिस्तान अपने घुटनों पर बैठकर माफी मांगेगा।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंच से राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का ऐलान किया। सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी के संघर्ष पर रिसर्च भी कराई जाएगी। राजा हिरदेशाह लोधी की गौरवगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के सीएम के ऐलान पर पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, बंडा विधायक विरेंद्र सिंह लमबरदार, बड़ा मलहरा विधायक राम सिया भारती, बरगी विधायक नीरज सिंह ठाकुर, लोधी लोढ़ा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल और राजा हिरदेशाह के वंशज कौशलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोधी-लोधा समाज के लोग मौजूद रहे।
Published on:
28 Apr 2026 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
