28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कूलर के सामने मैं लेटूंगी…’, भाई से लड़ाई के बाद 14 साल की बच्ची ने किया सुसाइड

MP News: घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों ने पुलिस की जानकरी। कुछ समय बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification
cooler dispute

cooler dispute (Photo Source: AI Image)

MP News: आज के समय में बच्चों में लगातार धैर्य की कमी देखने को मिल रही है। धैर्य नहीं होने का खामियाजा पूरे परिवार ने उठाया। ऐसा ही एक मामला शहर में देखने को मिला, जहां एक छोटी सी बात पर भाई से विवाद के बाद नाबालिग बहन ने अपनी जान दे दी। चूनाभट्टी इलाके में भाई से कूलर के सामने सोने की बात को लेकर बहस हो गई थी। इससे नाराज नौंवी की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में अब तक इस संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बुटीक पर काम करती है मम्मी

पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय काखी चौधरी एक निजी स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां अरेरा कॉलोनी 10 नंबर मार्केट में एक बुटीक पर काम करती हैं। रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास कूलर के सामने सोने को लेकर काखी की बड़े भाई से बहस हो गई थी। भाई बाल कटवाने के लिए बाहर चला गया था, लेकिन जब कुछ देर बाद घर लौटा तो देखा कि बहन फांसी के फंदे पर झूल रही है। पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों ने पुलिस की जानकरी। कुछ समय बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चूनाभट्ठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना से पहले भाई-बहन के बीच सामान्य विवाद हुआ था। पुलिस स्वजनों के विस्तृत बयान दर्ज करेगी। प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की है।

इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान

एक अन्य मामले में भोपाल बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित झागरिया पहाड़ी जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक श्याम मल बिरधा (55) मूलरूप से बैतूल का रहने वाला था और यहां बीडीए कॉलोनी अवधपुरी में भांजे के साथ रहता था। पत्नी से तलाक होने के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था।

युवक ने दी जान

बजरिया थाना इलाके में एक व्यक्ति शराब के नशे में फांसी के फंदे पर झूल गया। फिलहाल अब तक यह सामने नहीं आ पाया है कि उसने सुसाइड क्यों किया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बजरिया थाना पुलिस ने बताया विजय नगर निवासी नीरज सिंह पुत्र राम सिंह (36) प्रिटिंग प्रेस में काम करता था। रविवार देर रात वह शराब पीकर घर आया और बिना खाना खाएं अपने कमरे में सोने चला गया था। बाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।