भोपाल

दिग्विजय के बोल से महागठबंधन में बढ़ सकता विवाद, कहा- मैं कन्हैया का समर्थक हूं, आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की है

दिग्विजय के बोल से महागठबंधन में बढ़ सकता विवाद, कहा- मैं कन्हैया का समर्थक हूं, आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की है

less than 1 minute read
Apr 28, 2019

भोपाल. बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय ने भोपाल में एक चुनावी सभा के दौरान कहा है कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं। उनके इस बयान से बिहार में महागठबंधन में दरार बढ़ सकती है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं। और मैंने अपने पार्टी में भी इस बात को कहा कि आरजेडी ने बहुत बड़ी गलती की और मैंने कोशिश की बात करने की ये सीट सीपीआई को देना चाहिए। और मुझे इस बात की खुशी है, आठ और नौ अप्रैल को वो प्रचार करने भोपाल आ रहा है।

भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा से उनका यहां मुकाबला है। साध्वी उन्हें हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर घेर रही है। ऐसे में कन्हैया कुमार दिग्विजय के पक्ष में आकर यहां साध्वी को चुनौती देंगे।

दरअसल, बिहार में कांग्रेस आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल है। कन्हैया बेगूसराय सीट से सीपीआई की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, आरजेडी ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार उनका मुकाबला कन्हैया के साथ-साथ बीजेपी के गिरिराज सिंह से भी है।

Updated on:
28 Apr 2019 05:25 pm
Published on:
28 Apr 2019 05:24 pm
Also Read
View All