भोपाल

congress president election : अध्यक्ष पद को लेकर दिग्विजय बोले- पार्टी जैसा आदेश देगी वैसा करूंगा

Congress President Election- दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का जताया आभार, आप भी जान लीजिए क्यों?
less than 1 minute read
Sep 23, 2022
digv.png

जबलपुर/भोपाल। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चल रही खींचतान के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन पार्टी के अनुशासन से बंधा हूं। पार्टी हाईकमान जैसा आदेश देगा वैसा करूंगा।

इस दौरान जबलपुर में मीडियाकर्मियों ने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम चर्चाओं में होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि वे पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं। लेकिन हां, पार्टी के आदेश और निर्देश से मैं बंधा हूं। पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करूंगा। दिग्विजय सिंह ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम का खुलकर समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि वे बहुत अच्छे नेता हैं, बेदाग छवि के हैं।

आरएसएस चीफ पर भी बोली यह बात

दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का भी आभार व्यक्त किया। इसे संघ प्रमुख के मस्जिद दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक दिग्विजय सिंह आरएसएस और भाजपा को कोसते नजर आते हैं, लेकिन उनके अचानक दिए बयान से सभी हैरान थे। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अभी दो हफ्ते भी नहीं हुए और इसका कितना असर संघ प्रमुख मोहन भागवत जी पर हुआ है, यह आप देखिए। वे मदरसा जाने लगे। वे मस्जिद जाने लगे। मस्जिद और मदरसा जाने के लिए निश्चित तौर पर मोहन भागवत को प्रेरणा भारत जोड़ो यात्रा से मिली होगी। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Updated on:
23 Sept 2022 05:34 pm
Published on:
23 Sept 2022 05:32 pm