
bhopal elderly couple murder case- भोपाल में पति-पत्नी की हत्या के मामले में जांच तेज।
Sudama Nagar Murder Case- भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत का मामला आत्महत्या या हत्या में उलझकर रह गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में मामले ने करवट ली और कुछ ही घंटों में पुलिस की शक की सूई हत्या की तरफ आगे बढ़ गई। अब पुलिस इसे आत्महत्या नहीं हत्या मानकर घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आगे की जांच तेज कर दी है।
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की लाश उनके घर में मिली थी। दो दिन से वे घर से बाहर नहीं निकले थे। आसपास के लोगों को बदबू आने लगी थी। घर के किराएदार छात्रों ने पुलिस को घर से बदबू आने की सूचना दी थी। पति और पत्नी दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। खास बात यह है कि आसपास के लोग भी फायरिंग की आवाज सुन नहीं पाए और इतनी बड़ी घटना उन्हें पता नहीं चल सकी।
भोपाल के सुदामा नगर में तीन मंजिला मकान में 64 साल के हेमंत बारीक और उनकी 62 साल की पत्नी शकुंतला बारीक रहते थे। हेमंत बारीक रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं और शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद पर सेवानिवृत्त हुई थीं। बेटा विदेश में परिवार के साथ रहता है और इस घर में पति-पत्नी अकेले रहते थे। इसी बड़े मकान के एक हिस्से में किराए से छात्र किराए से रहते हैं। छात्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों से अंकल-आंटी घर से बाहर नहीं निकले थे।
शुक्रवार को घर से तेज बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि कमरे की तलाश में कारतूस के तीन खाली खोल मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम भी जांच कर रही है। चूंकि दोनों लाश दो दिन पुरानी है और वो पूरी तरह से सड़ गई हैं। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस हत्या के एंगल पर भी अपनी जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि हेमंत बारीक के सिर में एक गोली लगी थी। शकुंतला बारीक को दो गोलियां मारी गई। एक गोली सिर में दूसरी गोली कमर में पास रीढ़ की हड्डी के करीब धंसी पाई गई। तीन गोलियां नजदीक से चलाई गई थीं। पुलिस को डीकंपोज हो चुकी बॉडी पर चोट के निशान भी मिले हैं।
आसपास के लोगों ने बताया कि घर में केवल पति-पत्नी ही रहते थे। मकान के बाकी हिस्से में छात्र किराए से रहते है। पहले यह इनपुट आ रहा था कि दंपती का बेटा विदेश में परिवार के साथ रहता है, लेकिन शाम को यह अपडेट आया कि उनकी कोई संतान नहीं थी। वे पिछले दो दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार को अंतिम बार शकुंतला ने अपनी भाभी शिवानी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति की आंख में परेशानी है और वे उन्हेंजांच के लिए कस्तूरबा अस्पताल ले जा रही हैं। भाभी शिवानी के अनुसार बातचीत में शकुंतला ने किसी खतरे या परेशानी की बात नहीं की थी। हालांकि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इस परिवार की किसी से रंजिश का भी इनपुट नहीं मिला है।
ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि महिला की कमर के पास भी एक गोली धंसी मिली। शुक्रवार रात को बंद कमरे से दोनों के खून से सने शव मिले थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पड़ोसियों और मकान में रहने वाले किराएदार छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
27 Jun 2026 07:23 pm
Published on:
27 Jun 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
