
Kailash Vijayvargiya statement- मंत्री का संघ पर दिया बयान वायरल (फोटो सोर्स- kailash Vijayvargiya X handle)
Kailash Vijayvargiya statement on RSS- अपने बयानों के लगातार चर्चा में बने रहने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में आयोजित संघ के कार्यक्रम में कर्मचारियों पर टिप्पणी की है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, कहता है, 'मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी संघ की बेल्ट बांधी है, चड्डी पहनी है। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रक्रियाएं सामने आ रही है। बता दें कि, एक हफ्ते पहले भी कैलाश विजयवर्गीय का मुस्लिम समुदाय पर दिया एक विवादित बयान भी सामने आया था।
कायर्क्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है वो हमें कहता है कि मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बेल्ट बांधी है, चड्डी पहनी है। हर अधिकारी, हर कर्मचारी ऐसा सोचता है। उन्होंने कर्मचारियों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार आने के बाद सब(कर्मचारी) संघ के हो गए। हर अधिकारी संघ का हो गया।
मंत्री कैलाश ने इसके बाद एक कमर्चारी का किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि 'एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी शाखा में जाते थे। दूसरे अधिकारी ने कहा कि मेरे पिताजी शाखा के अध्यक्ष थे। अध्यक्ष तो होते नहीं हैं, खैर।' संघ में शामिल होने वाले लोगों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि' अब अपने-अपने तरीके से बहुत भीड़ हो गई है। इस भीड़ में अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है। संगठन बढ़ रहा है, कहने के लिए विचारधारा भी बढ़ रही है। लेकिन अगर अच्छे इंसान नहीं होंगे, तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? इस पर चिंतन और मनन करना चाहिए।'
बता दें कि 20 जून को इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में 1.73 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन करने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा था 'सरकार की जितनी भी योजनाएं है क्या उसमे कभी लाभार्थी का नाम पूछा गया कि रामलाल है कि रमजान। लाड़ली बहना योजना और पीएम आवास जैसी योजनाओं में में किसी भी व्यक्ति की जाती या धर्म नहीं पूछा गया।' मंत्री ने कहा 'जिस जगह ये सड़क बन रही है, वहां मुस्लिम और हिंदू भाई साथ में रहते है। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते है। अरे हम काफिर है, हमने सड़क बनाई है, तो मत चलो भाई। यदि हम काफिर हैं और आपके घर में लाड़ली बहना योजना का पैसा आ रहा है तो मत लो।'
Published on:
27 Jun 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
