भोपाल

मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित, दिग्विजय बोले- घोषणा से कुछ नहीं होता

मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित, दिग्विजय बोले- घोषणा से कुछ नहीं होता

2 min read
May 02, 2019


भोपाल। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहममद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भारत से दोस्ती जता रहे हैं तो हाफिज सईद, दाउद इब्राहिम और मसूद अजहर को तत्काल भारत को सौंप देना चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने पर कहा कि सिर्फ घोषणा से क्या होता है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, पीएम नरेंद्र मोदीजी के साथ दोस्ती जता रहे हैं तो हाफिज सईद, दाउद इब्राहिम और मसूद अजहर को तत्काल भारत को सौंप देना चाहिए। दिग्विजय सिंह बुधवार रात को मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को विश्व का आतंकवादी घोषित करने के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि कांग्रेस ने यूएन रिपोर्ट में पुलवामा और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधि में अजहर की भूमिका का जिक्र नहीं होने पर निराशा भी जाहिर की है।

यह भी है खास
-कांग्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें मोदी सरकार से उम्मीद थी कि वह चीन के साथ इस मामले में तेज गति से काम करेंगे, क्योंकि ऐसा होता तो पुलवामा अटैक जैसे हमले रोके जा सकते थे और कई जानें बच जातीं।
-मोदी सरकार को अब अजहर के सिर पर इनाम की घोषणा के लिए आगे बढ़ना चाहिए। जिस प्रकार यूपीए सरकार ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के लिए किया था।

और क्या बोली कांग्रेस
-कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक देर से ही सही अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करना स्वागयोग्य है।
-अब अंतरराष्ट्रीय एजंसियों को मसूद की संपत्तियों और वित्तपोषण को अपने कब्जे में लेना चाहिए।
-मोदी सरकार को चाहिए कि जैश-ए-मोहम्मद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Published on:
02 May 2019 10:48 am
Also Read
View All