भोपाल

भोपाल में दीपावली पर टली अनहोनी, रात में घर में लगी आग, तीसरी मंजिल से फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू

Diwali Fire Rescue: घोड़ा नक्कास क्षेत्र में बिल्डिंग में लगी आग से मचा हड़कंप, तीसरी मंजिल पर फंसे तीन लोगों का रस्सी के सहारे किया गया रेस्क्यू।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 8:09 AM IST
bhopal fire
ghoda nakkas building three people rescued, बिल्डिंग में लगी आग (Source-Patrika)

Bhopal Diwali Fire Rescue: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली की रात एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। दिवाली की रात भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, इस आग में बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंस गए थे जिन्हें आग की लपटों के बीच स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे किसी तरह रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बड़ी अनहोनी टली

दीपावली की रात घोड़ा नक्कास क्षेत्र में अजय रैकवार के मकान में संचालित प्रेम मंगानी की सुपारी एवं किराना दुकान में आग लग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी आग तेजी से फैली और इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में आग इतनी तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया कि तीसरी मंजिल पर मौजूद तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और तीनों लोग बिल्डिंग में फंस गए। राहत की बात ये है कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण बिल्डिंग में फंसे तीनों लोगों को रस्सी के सहारे करीब 40 फीट की ऊंचाई से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

आग से लाखों के नुकसान की आशंका

जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसमें सुपारी सेंटर व किराना दुकान के साथ ही लॉज का संचालन भी किया जाता है। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कितने का नुकसान हुआ है फिलहाल इसका तो पता नहीं चल पाया है लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका भी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक प्रेम मंगानी शाम करीब 7 बजे दुकान में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर चले गए थे।

Updated on:
9 Nov 2026, 8:09 AM IST
Published on: