जिस तरह हम फ्रिज में चीजों को रखकर लंबे समय तक उन्हें फ्रेश रख सकते हैं, ये बात अंडे के लिए लागू नहीं होती। जानिए कैसे...।
भोपाल/ हम सभी लोग ये जानते हैं कि, खाने पीने की सभी चीजें जैसे- सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि चीजें फ्रिज में रखने से वो लंबे समय तक खराब नहीं होतीं। लगभग हर फ्रिज में हर तरह के सामान रखने की अलग अलग शेल्फ भी दी जाती है। आपने देखा होगा कि, इन्हीं शेल्फ में से फ्रिज के डोर पर एक शेल्फ अंडे की भी होती है। अकसर लोग उसी शेल्फ में अंडे रखते हैं। लेकिन, जिस तरह हम फ्रिज में चीजों को रखकर लंबे समय तक उन्हें फ्रेश रख सकते हैं, ये बात अंडे के लिए लागू नहीं होती। जी हां, फ्रिज में अंडे रखना सेहत के बिगाड़ का कारण भी बन सकता है। आइये जानते हैं, कैसे...।
दावा : धूम्रपान करने वालों पर कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा, जानिए क्यों?
[typography_font:14pt;" >-संक्रमण का खतरा
कई बार अंडे के छिलके पर गंदगी लगी रह जाती है। जिसे फ्रिज में रखने से वहां रखी दूसरी चीजों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
-फ्रिज से बाहर रखे अंडे ज्य़ादा सेहतमंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि, फ्रिज में रखे अंडे भले ही बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्य़ादा दिन तक ताजे रह सकते हैं, लेकिन फ्रिज में रखे अंडे तापमान अधिक ठंडा होने के कारण अपने कुछ पोषक तत्व खो देता है। एक शोध में भी ये बात साबित हो चुकी है कि, कमरे के तापमान पर रखे अंडे, फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में ज्यादा सेहतमंद होते हैं।
-बैक्टीरिया का खतरा
अंडे को एक बार फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य तापमान पर निकालकर रखने से कंडेनसेशन यानी गैस से लिक्विड बनने की प्रक्रिया की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन की वजह से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया न सिर्फ तेजी से बढ़ सकते हैं, बल्कि अंडे के भीतर भी जा सकते हैं। इस तरह के अंडे का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
-तापमान
अगर आप अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट के लिए करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि उसे फ्रिज में न ही रखें। ऐसा इसलिए क्योकि फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना बाहर रखे अंड़ों की तुलना में थोड़ा मुश्किल होता है। इतना ही नहीं फ्रिज में रखे अंडे इस्तेमाल करने से खाने के रंग और स्वाद दोनों में फर्क आ सकता है।
-टूटने का डर
बाजार से लाए गए अंडों को अगर आप तुरंत उबालने के लिए रख देंगे तो उनका फूटने का खतरा बहुत कम होता है। जबकि, फ्रिज में रखे अंडे को उबालने से उनके फूटने का डर ज्य़ादा होता है।